लाइव न्यूज़ :

POK में चुनाव कराने पर भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, कहा- अवैध हैं चुनाव, इलाका खाली करे पाकिस्तान 

By अभिषेक पारीक | Updated: July 29, 2021 21:52 IST

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को साफ शब्दों में कहा है कि भारतीय क्षेत्रों में पाकिस्तान का कोई अधिकार नहीं है और उसे अपने अवैध कब्जे वाले सभी इलाकों को खाली कर देना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय विदेश मंत्रालय ने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में चुनाव कराने को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय क्षेत्रों पर पाकिस्तान का अधिकार नहीं है और इसे खाली कर देना चाहिए। मंत्रालय ने कहा कि चुनाव अवैध कब्जे की सच्चाई और पाक द्वारा किये बदलावों को छिपाने की कोशिश है। 

भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में चुनाव कराने को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को साफ शब्दों में कहा है कि भारतीय क्षेत्रों में पाकिस्तान का कोई अधिकार नहीं है और उसे अपने अवैध कब्जे वाले सभी इलाकों को खाली कर देना चाहिए। साथ ही कहा कि यह पाकिस्तान द्वारा अवैध कब्जे की सच्चाई को छुपाने की कोशिश है। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि पाकिस्तान का इस भारतीय भू-भाग पर कोई अधिकार नहीं बनता है और उसे अपने अवैध कब्जे वाले सभी इलाकों को खाली कर देना चाहिए। उन्होंने ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में कहा, 'पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले भारतीय भू-भाग में यह तथाकथित चुनाव कुछ और नहीं, बल्कि पाकिस्तान द्वारा अपने अवैध कब्जे की सच्चाई और इन क्षेत्रों में उसके द्वारा किये गये बदलावों को छिपाने की कोशिश है।'

पीओके में पाकिस्तान के विधानसभा चुनाव कराए जाने के कुछ दिनों बाद उन्होंने यह कड़ी टिप्पणी की है। चुनावों के बारे में पूछे जाने पर बागची ने कहा कि भारत ने इस बनावटी कवायद पर पाकिस्तानी अधिकारियों के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है। 

स्थानीय लोगों ने विरोध दर्ज कराया

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की इस कवायद का स्थानीय लोगों ने भी विरोध किया है और उसे खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, 'इस तरह का कार्य ना तो पाकिस्तान द्वारा किए गए अवैध कब्जे के सच को छिपा सकता है और ना ही इन अवैध कब्जे वाले क्षेत्रों में उसके द्वारा किये गये मानवाधिकारों के गंभीर हनन, शोषण और लोगों को स्वतंत्रता से वंचित करने के कृत्य पर पर्दा डाल सकता है।'

इसलिए हो रहा है विरोध 

भारत ने पीओके के जिन चुनावों को लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है, उनमें इमरान खान की पार्टी तहरीक ए इंसाफ को सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं। बावजूद इसके स्थानीय लोगों चुनावों को लेकर सवाल उठा रहे हैं। चुनाव में भारी धांधली के आरोप लग रहे हैं। 

टॅग्स :पाकिस्तानसुब्रह्मण्यम जयशंकर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी