लाइव न्यूज़ :

भारत ने अफगानिस्तान से 35 लोगों को वापस निकाला

By भाषा | Updated: August 26, 2021 17:30 IST

Open in App

काबुल में सुरक्षा स्थिति खराब होने की पृष्ठभूमि में चलाये जा रहे भारत के ‘‘आपरेशन देवीशक्ति’’ के अंतर्गत बृहस्पतिवार को 35 लोगों को अफगानिस्तान से बाहर निकाल कर लाया गया जिनमें 24 भारतीय और 11 नेपाली नागरिक शामिल हैं । अफगानिस्तान से वापसी के मिशन से अवगत लोगों ने कहा कि योजना 180 लोगों को निकाल कर लाने की थी लेकिन 35 लोगों को ही विमान से लाया जा सका क्योंकि काबुल हवाई अड्डे पर भारतीय वायु सेना के सी-17 विमान पर सवार होने के लिये शेष लोग नहीं पहुंच सके । विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज सुबह ट्वीट किया, ‘‘ भारतीय वायु सेना का आपरेशन देवी शक्ति सक्रिय । 24 भारतीय नागरिक और 11 नेपाल के नागरिक काबुल से दिल्ली के रास्ते में हैं ।’’ मिशन से परिचित लोगों ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में काबुल हवाई अड्डे के पास सुरक्षा स्थिति खराब होने के कारण अफगानिस्तान के लोग एवं अन्य लोग हवाई अड्डे तक नहीं पहुंच सके । अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी की 31 अगस्त की समयसीमा से पहले विभिन्न देश काबुल से अपने नागरिकों को निकालने में जुटे हैं । अमेरिकी सेना काबुल में हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था देख रही है । काबुल पर 15 अगस्त को तालिबान के कब्जे के बाद भारत के आपरेशन देवीशक्ति के तहत वहां से अब तक 800 लोगों को बाहर निकाल कर लाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष