लाइव न्यूज़ :

"भारत ने पाकिस्तान को हराया लेकिन 'मोहब्बत की दुकान' में एक शब्द नहीं निकला", हिमंता बिस्वा सरमा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 15, 2023 15:26 IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने क्रिकेट विश्वकप में भारत द्वारा पाकिस्तान को हराने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बेहद तीखा कटाक्ष किया।

Open in App
ठळक मुद्देहिमंता बिस्वा सरमा ने विश्वकप में भारत द्वारा पाकिस्तान को हराने के बाद घेरा राहुल गांधी को सीएम सरमा ने राहुल गांधी द्वारा टीम इंडिया को बधाई न देने के लिए खूब खरीखोटी सुनाईपूरा देश टीम इंडिया की जीत का जश्न मना रहा था लेकिन "मोहब्बत की दुकान" से एक शब्द नहीं निकला

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने रविवार को क्रिकेट विश्वकप में भारत द्वारा कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बेहद तीखा कटाक्ष किया। सीएम सरमा ने राहुल गांधी द्वारा टीम इंडिया को बधाई न देने के लिए खूब खरीखोटी सुनाई।

सीएम सरमा ने बेहद तंज भरे लहजे में कहा कि पूरा देश खुशी से झूम उठा, सभी ने मिलकर भारत के जीत का जश्न मनाया लेकिन "मोहब्बत की दुकान" से एक शब्द नहीं निकला।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कहा, "कल भारत ने विश्वकप क्रिकेट में पाकिस्तान को हराया। पूरा देश खुशी से झूम उठा और जीत का जश्न मनाया गया लेकिन 'मोहब्बत की दुकान' से एक शब्द भी नहीं निकला।"

मालूम हो कि बीते शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गये मैच में टीम भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा के सर्वश्रेष्ठ 86 रन की बदौलत टीम को सात विकेट से जीत दिलाई।

वहीं पाकिस्तान पर मिली इस जीत के साथ जसप्रीत बुमराह ने शानदार रिकॉर्ड बनाया। बुमराह मैच में शादाब खान को क्लीन बोल्ड करके वनडे विश्व कप में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। बुमराह ने एक कोण बनाया और गेंद पिच हुई और इतनी सीधी हो गई कि शादाब की आगे की गेंद को हराकर ऑफ स्टंप के ऊपर जा गिरी।

बुमराह ने शादाब खान के अलावा मैच में मोहम्मद रिजवान को ऑफ-कटर से क्लीन बोल्ड किया था। बुमराह मौजूदा एकदिवसीय विश्व कप में 8 विकेट अपने नाम कर चुके हैं, जो न्यूजीलैंड के मैट हेनरी और मिशेल सेंटनर के साथ बराबरी पर हैं।

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माराहुल गांधीटीम इंडियाआईसीसी वर्ल्ड कपक्रिकेट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील