लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: भारत में कोरोना के 41,383 नए मामले आए सामने, 24 घंटे में 507 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: July 22, 2021 10:32 IST

Coronavirus: भारत में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या में एक बार फिर वृद्धि हुई है। वहीं कल के मुकाबले कुछ कम नए मामले पिछले 24 घंटे में देश में सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना से ठीक होने वालों की दर अभी 97.35 प्रतिशत हैदेश में महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक कोरोना से 165 लोगों की जान गईदेश में एक्टिव केस में भी वृद्धि, ये बढ़कर अब 4 लाख 9 हजार 394 पहुंच गया है

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 41,383 नए मामले सामने आए हैं। कल के मुकाबले नए मामलों में ये मामूली कमी है। वहीं पिछले 24 घंटे में ही 507 लोगों की मौत भी देश में कोरोना से हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ो के अनुसार देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 4 लाख 18 हजार 987 पहुंच गई है। वहीं एक्टिव केस में भी वृद्धि हुई है और ये बढ़कर अब 4 लाख 9 हजार 394 पहुंच गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 38 हजार 652 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं और ऐसे में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या अब 3 करोड़ 4 लाख 29 हजार 339 हो गई है। वहीं कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 12 लाख 57 हजार 720 हो गई है। वहीं, देश में 41 करोड़ 78 लाख 51 हजार 151 वैक्सीन की डोज देश में लगाई गई है।

केरल से कोरोना के आए सबसे अधिक मामले

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक मामले केरल से सामने आए। वहीं सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र में हुई। केरल से कोरोना के पिछले 24 घंटे में 17481 मामले सामने आए हैँ। वहीं महाराष्ट्र में सबसे अधिक 165 लोगों की मौत इस अवधि में कोरोना से हुई। वहीं, केरल में 105 और लोगों की जान बुधवार को कोरोना से चली गई।

केरल के बाद सबसे अधिक मामले पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र (8159) से आए। इसके अलावा आंध्र प्रदेश से 2527 केस और ओडिशा से 1927 नए केस आए। तमिलनाडु में 1891 नए कोरोना के मामले मिले। देश में मिले कुल नए मामलों में 77.3 प्रतिशत केस इन्हीं पांच राज्यों से हैं।

इस बीच भारत में कोरोना से रिकवरी रेट अब 97.35 प्रतिशत है। वहीं दैनिक संक्रमण दर लगातार 31वें दिन भी 3 प्रतिशत से कम पर बना हुआ है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष