लाइव न्यूज़ :

लद्दाख सीमा पर तनाव लंबा चलेगा, चीन और भारत ने सेना अलर्ट किए, टैंक, तोपखाना और मिसाइल तैनात

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 1, 2020 16:13 IST

रक्षा सूत्रों के बकौल, भारतीय सेना की ओर से भी तीन डिवीजन सेना को लद्दाख के मोर्चं पर तैनात किया जा चुका है। दोनों ही पक्षों द्वारा टैंकों, तोपखानों और एयर डिफेंस रक्षा प्रणाली के तहत मिसाइलों को भी तैनात कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देचीनी सेना लद्दाख के 6 के करीब विवादित क्षेत्रों से पीछे नहीं हटी तो भारतीय सेना को सियाचिन व करगिल के मोर्चे के अनुभव का इस्तेमाल करना होगा। सियाचिन हिमखंड में लड़ने और रुकने का भी अनुभव है जो दुनिया का सबसे ऊंचाई वाला युद्धस्थल माना जाता है। 1999 के करगिल युद्ध के बाद से ही भारतीय सेना करगिल की उन दुर्गम पहाड़ियों पर काबिज है जहां का तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे रहता है।

जम्मूः भारतीय सेना ने लद्दाख के मोर्चे पर तनाव के लंबा चलने के मद्देनजर अपनी रक्षा तैयारियां आरंभ कर दी हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बातचीत के दौर के साथ साथ चीन द्वारा लद्दाख में एलएसी पर 20 हजार के करीब फौजियों को तैनात कर दिया गया है व 10 हजार अतिरिक्त सैनिकों को भी तिब्बत के इलाके से एलएसी तक पहुंचने का फरमान सुना दिया गया है।

रक्षा सूत्रों के बकौल, भारतीय सेना की ओर से भी तीन डिवीजन सेना को लद्दाख के मोर्चं पर तैनात किया जा चुका है। दोनों ही पक्षों द्वारा टैंकों, तोपखानों और एयर डिफेंस रक्षा प्रणाली के तहत मिसाइलों को भी तैनात कर दिया गया है।

हालांकि रक्षाधिकारी उम्मीद प्रकट करते थे कि लद्दाख के मोर्चं पर अब खूरेंजी झड़पें नहीं होगी लेकिन बावजूद इसके भारतीय पक्ष ने भी लद्दाख सीमा पर लंबे समय तक टिके रहने की खातिर जो तैयारियां आरंभ की हैं उनमें सर्दी से बचाव वाले बंकरों और खाईयों व खंदकों का निर्माण भी है, जो जोरों पर है।

भारतीय सेना को सियाचिन व करगिल के मोर्चे के अनुभव का इस्तेमाल करना होगा

एक अधिकारी के बकौल, अगर सितम्बर से पहले चीनी सेना लद्दाख के 6 के करीब विवादित क्षेत्रों से पीछे नहीं हटी तो भारतीय सेना को सियाचिन व करगिल के मोर्चे के अनुभव का इस्तेमाल करना होगा। जानकारी के लिए भारतीय सेना के पास उस सियाचिन हिमखंड में लड़ने और रुकने का भी अनुभव है जो दुनिया का सबसे ऊंचाई वाला युद्धस्थल माना जाता है।

जबकि 1999 के करगिल युद्ध के बाद से ही भारतीय सेना करगिल की उन दुर्गम पहाड़ियों पर काबिज है जहां का तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे रहता है। ठीक सियाचिन की तरह जहां न्यूनतम तामपान शून्य से 50 डिग्री नीचे भी चला जाता है। रक्षा सूत्रों के बकौल, चीन की सेना के लद्दाख के मोेर्चे पर टिके रहने की स्थिति में भारतीय सेना का खर्चा और बढ़ जाएगा जिसके लिए रक्षा मंत्रालय केंद्र सरकार से संपर्क में है।

दरअसल लद्दाख के चीनी कब्जे वाले इलाकों में सैनिकों की तैनाती सर्दी में भी करने के लिए सेना ने उपकरण व अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए खरीददारी की भी तैयारी आरंभ कर दी है। इनमें स्नो बूट, ठंड से बचाव करने वाले कपड़े आदि भी शामिल हैं।

टॅग्स :लद्दाखजम्मू कश्मीरचीनदिल्लीमिसाइलभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ