लाइव न्यूज़ :

भारत ने रद्द की इजराइल के साथ करीब 3500 करोड़ की डील, DRDO ने कहा- हम बनाकर देंगे एंटी-टैंक मिसाइल

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 24, 2019 11:26 IST

सौदे की मंजूरी से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि अस डील के रद्द होने के संबंध में इजराइल को सूचित कर दिया गया है। डीआरडीओ का दावा है कि वह वीईएम टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के साथ इजराइल जैसी मिसाइल विकसित करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने इजराइल के साथ की गई करीब 3500 करोड़ रुपये (500 मिलियन डॉलर) की डील रद्द कर दी है। DRDO ने दावा किया कि वह दो साल में एक विकल्प के तौर पर इसी तरह की मिसाइल बनाएगा।   डीआरडीओ द्वारा मानव-पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (MPATGM) बनाने के प्रयास के रूप में तेजी से काम कर रहा है।

भारत ने इजराइल के साथ की गई करीब 3500 करोड़ रुपये (500 मिलियन डॉलर) की डील रद्द कर दी है। यह डील स्पाइक एंटी टैंक मिसाइल को खरीदने के लिए की गई थी। भारत ने ऐसा कदम उस समय उठाया है जब रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने दावा किया कि वह दो साल में एक विकल्प के तौर पर इसी तरह की मिसाइल बनाएगा।   

खबरों के अनुसार, सौदे की मंजूरी से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि अस डील के रद्द होने के संबंध में इजराइल को सूचित कर दिया गया है। डीआरडीओ का दावा है कि वह वीईएम टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के साथ इजराइल जैसी मिसाइल विकसित करेगा और यह मिलाइल इजराइल की तुलना में कम कीमत पर तैयार की जाएगी। 

अधिकारियों का कहना है कि डीआरडीओ द्वारा मानव-पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (MPATGM) बनाने के प्रयास के रूप में तेजी से काम कर रहा है। DRDO ने दावा किया कि उसने पिछले सितंबर में अहमदनगर रेंज में MPATGM का मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था।

बताया जा रहा है कि सेना के अधिकारी डीआरडीओ द्वारा अपनी प्रस्तावित समय सीमा और परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करने के दावे पर संदेह कर रहे थे, लेकिन रक्षा मंत्रालय ने डीआरडीओ की बात मानकर आगे कदम बढ़ाया क्योंकि यह सरकार की "मेक-इन-इंडिया" पहल को पूरा करेगा। मंत्रालय का कहना है कि अधिकारियों ने अब एक एंटी टैंक मिसाइल को प्राथमिकता दी है।

अधिकारियों का कहना है कि भारत ने पिछले साल स्पाइक मिसाइलों की खरीद करने में देरी की क्योंकि उसे एक राफेल के बाद और विवाद में घसीटे जाने का डर था। लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने फ्रांसीसी लड़ाकू जेट राफेल की खरीदारी में हुई धांधली का आरोप लगाकर मुद्दा बनाया। 

टॅग्स :डीआरडीओइजराइलमेक इन इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब