लाइव न्यूज़ :

भारत सबसे तेजी से कोविड-19 टीके की 13 करोड़ खुराकें देने वाला देश बना : स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: April 21, 2021 15:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल भारत सबसे तेजी से कोविड-19 टीकों की 13 करोड़ खुराकें देने वाला देश बन गया है और स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, उसे ऐसा करने में महज 95 दिन का समय लगा।

मंत्रालय ने बताया कि अमेरिका को कोविड-19 टीकों की 13 करोड़ खुराक देने में 101 दिन का समय लगा जबकि चीन ने इसके लिए 109 दिन लगाए।

सुबह सात बजे तक के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड-19 टीके की कुल मिलाकर 13,01,19,310 खुराकें दी जा चुकी हैं जिनमें से 29,90,197 खुराकें पिछले 24 घंटे में दी गई।

इनमें से 92,01,728 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की पहली खुराक दी गई और 58,17,262 कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई। इनमें अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले 1,15,62,535 कर्मी भी शामिल हैं जिन्हें पहली खुराक दी गई और 58,55,821 कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई।

इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक उम्र के 4,73,55,942 लाभार्थियों को पहली खुराक और 53,04,679 को दूसरी खुराक दी गई।

वहीं, 45 से 60 साल के आयु वर्ग में 4,35, 25,687 लोगों को पहली खुराक और 14,95,656 को दूसरी खुराक दी गई।

देश में अब तक दी गई खुराकों में से 59.25 प्रतिशत खुराकें आठ राज्यों - महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और केरल में दी गई हैं।

मंत्रालय ने बताया कि टीकाकरण अभियान के 95वें दिन (20 अप्रैल को) 29,90,197 टीकों की खुराकें दी गईं जिसमें 42,384 सत्रों के माध्यम से 19,86,711 लाभार्थियों को पहली खुराक और 10,03,486 को दूसरी खुराक दी गई।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों को सबसे पहले टीका दिया गया वहीं दो फरवरी से इस अभियान में अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया।

कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों तथा अन्य गंभीर स्वास्थ्य बीमारियों वाले 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए एक मार्च से शुरू हुआ।

भारत ने 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीका देने की मुहिम एक अप्रैल से शुरू की।

इस बीच, सोमवार को सरकार ने टीकाकरण अभियान के दायरे में सभी को शामिल करने का फैसला किया और एक मई से 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को टीका दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब