लाइव न्यूज़ :

भारत और अमेरिका के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग पर बनी सहमति

By भाषा | Updated: August 3, 2019 14:38 IST

एक मीडिया विज्ञप्ति में बताया गया, हुई बैठक में हाल के वर्षों में रक्षा व्यापार, प्रौद्योगिकी, खरीद, उद्योग, शोध एवं विकास और सेना से सेना के बीच संपर्क समेत रक्षा सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति का जायजा लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय दूतावास ने कहा, “अधिकारियों ने दोनों देशों के रक्षा उद्योग एवं उद्यमों के बीच सहयोग के महत्त्व को रेखांकित किया।इस संबंध में सहायक होने वाली नीति पर आगे बढ़ने के संबंध में सहमति जताई।

भारत और अमेरिका के अधिकारियों ने दोनों देशों के रक्षा उद्योग एवं उद्यमों (स्टार्ट अप) के बीच सहयोग स्थापित करने में सहायक नीति पर आगे बढ़ने के लिए शुक्रवार को सहमति जताई। भारत-अमेरिका रक्षा नीति समूह (डीपीजी) की शुक्रवार को यहां हुई 15वीं बैठक के दौरान इस संबंध में सहमति बनी।भारतीय पक्ष का नेतृत्त्व रक्षा सचिव संजय मित्रा ने की। वहीं अमेरिका का प्रतिनिधित्व रक्षा नीति उप मंत्री जॉन रूड ने किया। डीपीजी भारत और अमेरिका के बीच रक्षा मुद्दों पर होने वाली शीर्ष अधिकारी स्तरीय बैठक प्रक्रिया है जो दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समग्र समीक्षा करती है और आगे का रास्ता तय करती है।शुक्रवार को जारी एक मीडिया विज्ञप्ति में बताया गया, हुई बैठक में हाल के वर्षों में रक्षा व्यापार, प्रौद्योगिकी, खरीद, उद्योग, शोध एवं विकास और सेना से सेना के बीच संपर्क समेत रक्षा सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति का जायजा लिया गया।यहां स्थित भारतीय दूतावास ने एक बयान जारी कर कहा, “अधिकारियों ने दोनों देशों के रक्षा उद्योग एवं उद्यमों के बीच सहयोग के महत्त्व को रेखांकित किया और इस संबंध में सहायक होने वाली नीति पर आगे बढ़ने के संबंध में सहमति जताई।’’

टॅग्स :इंडियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत