लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के बाद भारत की ओर से भी समझौता एक्सप्रेस को किया गया रद्द

By भाषा | Updated: March 1, 2019 05:35 IST

आदेश के अनुसार रेलवे बोर्ड ने अटारी स्पेशल एक्सप्रेस, दिल्ली -अटारी-दिल्ली, जो वाघा-लाहौर लिंक के साथ मिलकर समझौता या फ्रेंडशिप एक्सप्रेस नाम से जानी जाती है, के सभी परिचालनों को भी उसके अगले फेरे के दिन रविवार से रद्द कर दिया है।

Open in App

रेलवे ने बृहस्पतिवार से अपनी सीमा में भारत-पाकिस्तान समझौता एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन को स्थगित करने का फैसला किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि "पूरी तरह से परिचालन कारणों" से यह निर्णय लिया गया, क्योंकि पाकिस्तान ने अपनी ओर इस सेवा को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में यहां एक अधिसूचना जारी की गयी। 

अधिकारियों के अनुसार पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद द्विपक्षीय संबंधों में तनाव के चलते पाकिस्तान ने अपनी तरफ पहले ही यह सेवा निलंबित कर दी थी। बृहस्पतिवार को रात आठ बजे दिल्ली से अटारी के लिए जो ट्रेन रवाना होने वाली थी, उसे भी रद्द कर दिया गया।

आदेश के अनुसार रेलवे बोर्ड ने अटारी स्पेशल एक्सप्रेस, दिल्ली -अटारी-दिल्ली, जो वाघा-लाहौर लिंक के साथ मिलकर समझौता या फ्रेंडशिप एक्सप्रेस नाम से जानी जाती है, के सभी परिचालनों को भी उसके अगले फेरे के दिन रविवार से रद्द कर दिया है।

सूत्र ने कहा, ‘‘पाकिस्तान से कोई यात्री नहीं होने के चलते इस तरफ इसे चलाने का कोई तुक नहीं है। ट्रेन को पूरी तरह परिचालन कारणों से रद्द किया किया गया है। आशा है कि तनाव घट जाने के बाद हम इस सेवा को बहाल कर पायेंगे।’’ सूत्रों के अनुसार समझा जाता है कि दोनों देशों के करीब 40 यात्री अटारी में फंसे हुए हैं।

पाकिस्तान ने बुधवार को अपनी ओर वाघा - लाहौर रेल मार्ग पर ट्रेन के फेरे रद्द कर दिये थे जबकि 27 यात्री भारतीय ट्रेन से पुरानी दिल्ली से अटारी पहुंचे थे। उनमें 24 भारतीय यात्री और तीन पाकिस्तानी यात्री थे। यह ट्रेन बुधवार रात को 11 बजकर 20 मिनट पर नयी दिल्ली से रवाना हुई थी।

अधिकारियों के अनुसार वाघा स्टेशन मास्टर ने अपने अटारी समकक्ष को संदेश भेजा कि यात्री और पार्सल ट्रेन जो पाकिस्तान की तरफ से अटारी तक आती है, अगले आदेश तक नहीं आएगी।

इससे पहले दिन में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा था कि पाकिस्तान और भारत के बीच वर्तमान स्थिति के मद्देनजर ट्रेन परिचालन बृहस्पतिवार को स्थगित कर दिया गया। 

देनों देशों के बीच यह ट्रेन सेवा 22 जुलाई 1976 को शुरू हुई थी। यह ट्रेन हफ्ते में दो दिन थी। लाहौर से सोमवार और बृहस्पतिवार को जबकि दिल्ली से बुधवार और रविवार को यह ट्रेन का संचालन होता था। 

टॅग्स :भारतीय रेलपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब