लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवसः मोदी ने पाक को दिया सख्त चेतावनी, आतंकवाद को पनाह और प्रोत्साहन देना बंद करो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2019 19:06 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इस चुनौती से निपटने में इसके दृष्टिकोण में कोई अस्पष्टता नहीं है। स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के पास डर फैलाने वाले और हिंसा का सहारा लेने वालों को सबक सिखाने के लिये स्पष्ट और कठोर नीति है।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी ने कहा कि इस चुनौती से निपटने में इसके दृष्टिकोण में कोई अस्पष्टता नहीं है।दुनिया के किसी भी हिस्से में आतंकवाद की कोई भी घटना मानवता के खिलाफ युद्ध है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि भारत आतंकवाद को समर्थन, पनाह और निर्यात करने वालों को बेनकाब करता रहेगा।

मोदी ने कहा कि इस चुनौती से निपटने में इसके दृष्टिकोण में कोई अस्पष्टता नहीं है। स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के पास डर फैलाने वाले और हिंसा का सहारा लेने वालों को सबक सिखाने के लिये स्पष्ट और कठोर नीति है।

उन्होंने कहा, "भारत आतंकवाद फैलाने वालों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ता रहेगा। दुनिया के किसी भी हिस्से में आतंकवाद की कोई भी घटना मानवता के खिलाफ युद्ध है।" उन्होंने किसी देश का नाम लिये बिना कहा, "यही कारण है कि भारत इस समस्या से निपटने के लिए वैश्विक प्रयासों को मजबूत करने के लिए आतंकवाद का समर्थन करने, शरण देने और निर्यात करने वालों को बेनकाब करने का प्रयास कर रहा है।"

मोदी ने आतंकवाद से निपटने के लिये वैश्विक प्रयासों का आह्वान करते हुए बड़ी संख्या में विदेशी राजनयिकों की उपस्थिति में कहा कि भारत विश्व शांति के लिए अपनी भूमिका निभाता रहेगा और यह वैश्विक चुनौतियों के प्रति मूक दर्शक बनकर नहीं रह सकता।

मोदी ने अपने संबोधन में श्रीलंका में हुए आतंकी हमलों, बांग्लादेश और अफगानिस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई का मकसद क्षेत्र में शांति और प्रगति सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा, "कुछ लोगों ने न सिर्फ आतंकवाद के जरिये भारत को तबाह करने का प्रयास किया बल्कि हमारे पड़ोसियों बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान को भी निशाना बनाया। आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में हम पूरे क्षेत्र में शांति और प्रगति स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहते हैं।" 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसनरेंद्र मोदीमोदी सरकारपाकिस्तानबांग्लादेशश्रीलंका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन