लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच महंगाई की मार, ट्रांसपोर्ट यूनियन ने कहा- डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से भाड़े में हो सकती है 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी

By भाषा | Updated: July 19, 2020 18:44 IST

डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और रविवार (19 जुलाई) को 17 पैसे की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में डीजल की कीमत 81.52 रुपये प्रति लीटर हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देट्रक परिचालकों की एक यूनियन ने कहा कि ईंधन की कीमत बढ़ती रही तो भाड़े में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी करनी पड़ सकती है।ट्रक की परिचालन लागत में करीब 65 प्रतिशत हिस्सा ईंधन का है और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

मुंबई। ट्रक परिचालकों की एक यूनियन ने डीजल की कीमतों की हर महीने या तिमाही समीक्षा किए जाने की मांग करते हुए शनिवार को कहा कि यदि ईंधन की कीमत दैनिक आधार पर बढ़ती रही तो भाड़े में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी करनी पड़ सकती है।

गौरतलब है कि डीजल की कीमत में पिछले महीने 23 दिनों तक बढ़ोतरी होती रही। ट्रक की परिचालन लागत में करीब 65 प्रतिशत हिस्सा ईंधन का है। दूसरा बडा खर्च टोल चार्ज है, जिसकी परिचालन लागत में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

ऑल इंडिया मोटर्स ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) के पूर्व अध्यक्ष और कोर कमेटी के अध्यक्ष बाल मलकीत सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘मांग पहले ही कम है और करीब 55 प्रतिशत वाहन पहले ही खड़े हैं। ऐसे में परिचालन को बनाए रखना मुश्किल है। कोविड-19 के चलते लागू किए गए लॉकडाउन से सड़क परिवहन क्षेत्र तबाह हो रहा है।’’

उन्होंने कहा कि ऐसे में ट्रक परिचालन को बनाए रखने के लिए आज नहीं तो कल निश्चित रूप से भाड़े में सुधार करना होगा। उन्होंने कहा कि उनके सामने इस लागत को ग्राहकों के ऊपर डालने के सिवा दूसरा कोई रास्ता नहीं है। सिंह ने कहा, ‘‘इस समय कारोबार को बनाए रखने के लिए माल भाड़े में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी जरूरी है।’’

देश के बड़े शहरों में डीजल की कीमतें

डीजल की बात करें तो दिल्ली में डीजल 81.52 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई में डीजल 79.71 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में डीजल 76.67 रुपये और चेन्नई में डीजल 78.50 रुपये बिक रहा है। 

टॅग्स :डीजल का भावडीजल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं