लाइव न्यूज़ :

केरल में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि; तमिलनाडु ने सीमा पर बढ़ायी चौकसी

By भाषा | Updated: February 22, 2021 18:36 IST

Open in App

चेन्नई, 22 फरवरी देश में केरल और चार अन्य राज्यों में कोरोना वायरस के मामलों में हो रही तेज बढ़ोतरी के बीच तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को कहा कि केरल से लगे सीमावर्ती जिलों में निगरानी बढ़ा दी गयी है और उड़ानों से आने वाले सभी लोगों के लिए आरटी-पीसीआर जांच को जरूरी बना दिया गया है।

स्वास्थ्य सचिव डॉ जे राधाकृष्णन ने कहा कि राज्य का स्वास्थ्य विभाग जोश-शोर से जांच कर रहा है और मरीजों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है।

राजनीतिक रैलियों में जमा हो रही भीड़ समेत लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही पर चिंता प्रकट करते हुए उन्होंने लोगों से ढिलाई नहीं बरतने की अपील की क्योंकि देश के पांच राज्यों में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

केरल के अलावा महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में संक्रमण के रोजाना मामले बढ़ रहे हैं।

ऐहतियाती उपायों पर राधाकृष्णन ने बताया कि निगरानी कैंप के अलावा सीमावर्ती जिलों में थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी और चेन्नई, कोयंबटूर और चेंगलपट्टू जिलों में समूह आधार पर जांच की जाएगी।

उड़ान से आने वाले सभी यात्रियों के पास संक्रमण नहीं होने के संबंध में आरटी-पीसीआर जांच के प्रमाणपत्र होने चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘ब्रिटेन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों को आरटी-पीसीआर जांच करानी होगी।’’

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन से आए 36 लोगों और उनके संपर्क में आए 26 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उनका इलाज किया गया और उन्हें छुट्टी दे दी गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले