लाइव न्यूज़ :

इनकम टैक्स रिटर्न की तारीख बढ़ने वाली है? ये खबर आपके लिए जरूरी

By स्वाति सिंह | Updated: December 30, 2020 16:35 IST

आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर तक उन लोगों के लिए है, जो वेतनभोगी हैं या बिजनेस से भी जुड़े हैं लेकिन उनका टैक्स ऑडिट नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देइनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख करीब आने वाली है।31 दिसंबर के बाद रिटर्न फाइलिंग की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 31 जनवरी 2021 किया जा सकता है। सरकार वित्त वर्ष 2019-20 के रिटर्न फाइल करने के लिए एक महीने का और वक्त दे सकती है।

इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख करीब आने वाली है। सूत्रों की मानें तो 31 दिसंबर के बाद रिटर्न फाइलिंग की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 31 जनवरी 2021 किया जा सकता है। सरकार वित्त वर्ष 2019-20 के रिटर्न फाइल करने के लिए एक महीने का और वक्त दे सकती है। सूत्र यह भी बताते हैं कि सरकार पिछले टारगेट को पूरा करने के लिए भी डेडलाइन को आगे बढ़ा सकती है। दरअसल, पिछले वित्त वर्ष में 31 अगस्त 2019 तक तक कुल 5.65 करोड़ रिटर्न दाखिल किए गए थे, इस साल 24 दिसंबर तक सिर्फ 3.97 करोड़ रिटर्न हासिल हुए हैं। 

आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर तक उन लोगों के लिए है, जो वेतनभोगी हैं या बिजनेस से भी जुड़े हैं लेकिन उनका टैक्स ऑडिट नहीं है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयकरदाता अगर 31 दिसंबर तक इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल नहीं करेंगे तो उनको 10,000 रुपये तक जुर्माना भरना पड़ सकता है।

ऑनलाइन ऐसे भरें इनकम टैक्स रिटर्न

- इनकम टैक्स रिटर्न ऑनलाइन भरने के लिए इसके पोर्टल पर लॉगिन करना होगा और फिर ऑप्शन 'फाईलिंग इनकम टैक्स रिटर्न' पर क्लिक करें।- इसके बाद अगले पेज में आपका पैन नंबर दिखाया जाएगा।  जिसके बाद आपको मूल्यांकन वर्ष, ITR फॉर्म का नाम और सबमिशन मोड का सेलेक्ट करना होगा। - फिर वहां दो ऑप्शन दिखेगा। पहले पर आधार ओटीपी के द्वारा आप अपने रिटर्न को वेरीफाईड कर सकते हैं।  - इसके अलावा दूसरे ऑप्शन मे पोस्ट के द्वारा प्रिंट आउट भेज कर रिटर्न को वेरीफाईड कर सकते है इन दोनो ऑप्शन मे से किस भी एक को सेलेक्ट करने के बाद अगले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।  - वहां फिर अपनी इनकम की डिटेल, कटौती और अपने इन्वेस्टमेंट का डिटेल देना होगा। - इसके बाद रिटर्न या टैक्स की कैल्कुलेशन जो भुगतान करने के लिए होगा वह आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा।  - यहां आप टैक्स का भुगतान कर सकते हैं और अगर इसका रिटर्न मिल रहा है तो सबमिट पर क्लिक करें। 

टॅग्स :इनकम टैक्स रिटर्न
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारइनकम टैक्स कानून के नए नियम 1 अप्रैल से होंगे लागू, सैलरी क्लास के लोग जान लें इसके बारे में

कारोबारAdvance Tax Deadline Today: एडवांस टैक्स भरने की आज लास्ट डेट, नहीं भर पाए आज भी टैक्स तो क्या होगा? जानें यहां

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू