लाइव न्यूज़ :

यूपी अल जौहर ट्रस्ट को लेकर समाजवादी पार्टी नेता आजम खान के घर इनकम टैक्स का छापा

By अनिल शर्मा | Updated: September 13, 2023 09:44 IST

पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान अल जौहर ट्रस्ट के प्रमुख हैं। इस साल की शुरुआत में, यूपी सरकार ने ट्रस्ट को एक शोध संस्थान स्थापित करने के लिए रामपुर में दिए गए 3.24 एकड़ भूखंड का पट्टा रद्द कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देरामपुर में छापेमारी के दौरान आजम खान अपने घर पर ही थे।पूर्व कैबिनेट मंत्री के आवास पर आयकर विभाग सुबह 7 बजे पहुंची और घंटों तक छापेमारी की।यह छापेमारी अल जौहर ट्रस्ट को लेकर की गई।

आयकर विभाग ने बुधवार को सपा के कद्दावर नेता आजम खान के कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी अल जौहर ट्रस्ट को लेकर की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक आयकर विभाग ने रामपुर, लखनऊ, सहारनपुर,गाजियाबाद, सहारनपुर में छापेमारी की है।

रामपुर में छापेमारी के दौरान आजम खान अपने घर पर ही थे। पूर्व कैबिनेट मंत्री के आवास पर आयकर विभाग सुबह 7 बजे पहुंची और घंटों तक छापेमारी की। बताया जा रहा है कि आजम खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के ट्रस्ट खातों की जांच हो रही है। सामने आए वीडियो में आयकर विभाग की दर्जन भर गाड़ियों का काफिला आजम खान के घर के बाहर देखा जा सकता है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान अल जौहर ट्रस्ट के प्रमुख हैं। इस साल की शुरुआत में, यूपी सरकार ने ट्रस्ट को एक शोध संस्थान स्थापित करने के लिए रामपुर में दिए गए 3.24 एकड़ भूखंड का पट्टा रद्द कर दिया। इस प्लॉट का पट्टा 2013-14 में ₹100 प्रति वर्ष के हिसाब से 30 साल से अधिक के लिए साइन किया गया था। अनियमितता के आरोप में सरकार ने इसे रद्द कर दिया था। अनुसंधान संस्थान कभी नहीं बनाया गया था।

रिपोर्टस के मुताबिक, आयकर अधिकारियों ने बुधवार को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कम से कम 30 परिसरों की तलाशी ली। यह छापेमारी आजम खान के खिलाफ कर चोरी की जांच का हिस्सा थी।

टॅग्स :आज़म खानआयकर विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: सैलरी क्लास के 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये नियम, इन 10 अलाउंस पर अब देना होगा ज्यादा टैक्स

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप