लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के औद्योगिक समूह पर आयकर के छापे में 170 करोड़ की काली कमाई का पता चला

By भाषा | Updated: December 8, 2020 16:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर इस्पात की वस्तुएं बनाने और उनका कारोबार करने वाले ओडिशा के एक औद्योगिक समूह के खिलाफ आयकर विभाग के छापों में 170 करोड़ रुपये की काली कमाई का पता चला है और कुछ सीधे-सादे दिहाड़ी मजदूरों के नाम निदेशक के तौर पर दर्ज होने की बात भी सामने आई है।

इस समूह के परिसर राउरकेला और इसके आसपास हैं। आयकर विभाग ने तीन दिसंबर को इन परिसरों पर छापे मारे थे।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा, ‘‘समूह की इकाइयां 17 बोगस कंपनियों के नाम पर दो वित्तीय वर्ष से करीब 170 करोड़ रुपये की फर्जी खरीद दिखा रही थीं।’’

सीबीडीटी ने उन कंपनियों के नाम नहीं बताये लेकिन कहा कि सभी 17 कंपनियों ने बयानों में कबूल किया है कि उनके नाम पर हो रहे इस तरह के कारोबार की उन्हें जानकारी नहीं थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब