लाइव न्यूज़ :

मायावती के भाई आनंद कुमार की 400 करोड़ की बेनामी संपत्ति जब्त, आयकर विभाग ने की कार्रवाई

By स्वाति सिंह | Updated: July 18, 2019 14:00 IST

पिछले महीने 23 जून को बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया था।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले महीने 23 जून को बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया था।दिसंबर 2016 में आनंद कुमार के खिलाफ बेनामी संपत्ति की शिकायतें मिलने के बाद आयकर विभाग ने जांच शुरू की थी।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के भाई आनंद कुमार और उनकी पत्नी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में  स्थित  400 करोड़ की बेनामी प्लॉट को जब्त किया है। दिसंबर 2016 में आनंद कुमार के खिलाफ बेनामी संपत्ति की शिकायतें मिलने के बाद आयकर विभाग ने जांच शुरू की थी। 

आधिकारिक आदेश के अनुसार आनंद कुमार और उनकी पत्नी विचित्र लता के ‘‘लाभकारी मालिकाना हक’’ वाले सात एकड़ के भूखंड को जब्त करने का अस्थाई आदेश विभाग की दिल्ली स्थित बेनामी निषेध इकाई (बीपीयू) ने 16 जुलाई को जारी किया था।

मायावती ने हाल ही में कुमार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। आदेश की प्रति के अनुसार बेनामी संपत्ति लेनदेन निषेध अधिनियम 1988 की धारा 24(3) के तहत आदेश जारी किया गया।

आदेश के अनुसार जब्त की गई सम्पत्ति को कुमार और उनकी पत्नी की ‘बेनामी’ समझा जाएगा जो कि 28,328.07 वर्ग मीटर या करीब सात एकड़ में फैली है। उसने कहा कि जब्त की गई सम्पत्ति की कीमत 400 करोड़ रुपए है।

कानून के अनुसार बेनामी अधिनियम का उल्लंघन करने वाले को सात साल कठोर कारावास और 'बेनामी' सम्पत्ति के बाजार में कीमत का 25 प्रतिशत जुर्माने के तौर पर भी देना पड़ सकता है।

मोदी सरकार द्वारा 2016 में निष्क्रिय पड़े कानून को लागू करने के बाद विभाग ने एक नवंबर, 2016 से नए बेनामी लेनदेन (निषेध) संशोधन अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की थी। आयकर विभाग देश में बेनामी अधिनियम को लागू करने वाला नोडल विभाग है।

टॅग्स :मायावतीआयकर विभागनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण