लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में ढील के दौरान यूपी में धीरे धीरे पटरी पर लौटने लगी जिंदगी, लोगों में दिखी खुशी

By भाषा | Updated: June 1, 2020 20:10 IST

उत्तर प्रदेश में सोमवार सुबह से ही उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की प्रदेश के अंदर चलने वाली बस सेवायें शुरू हुई हैं। परिवहन निगम ने सभी यात्रियों को भी मास्क पहनने के निर्देश दिये थे।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में धीरे धीरे पटरी पर जिंदगी लौटने लगी, जिसके बाद लोग काफी खुश हैं। उत्तर प्रदेश में सोमवार सुबह से ही उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की प्रदेश के अंदर चलने वाली बस सेवायें शुरू हुई हैं।

लखनऊ: लखनऊ के आलमबाग बस अड्डे के मुख्य द्वार पर सोमवार को भाष्कर सिंह 'इलाहाबाद इलाहाबाद इलाहाबाद' की आवाज सुनकर काफी खुश हुये क्योंकि वह होली के बाद अपने आफिस के काम से पहली बार प्रयागराज जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सोमवार सुबह से ही उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की प्रदेश के अंदर चलने वाली बस सेवायें शुरू हुई हैं। थर्मल स्कैनिंग के बाद भाष्कर बस में बैठे और उन्होंने एक राहत भरी सांस ली और बस अड्डे छोड़ने आये अपने भाई का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

बस में ड्राइवर और कंडक्टर हाथों में दस्ताने और मुंह पर मास्क लगाये हुये थे। परिवहन निगम ने सभी यात्रियों को भी मास्क पहनने के निर्देश दिये थे और सभी यात्री अपना मुंह ढके हुये भी थे। उप्र परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पी के बोस ने बताया कि ''सोमवार को प्रदेश की बस सेवायें फिर से शुरू हो गयीं और लखनऊ के आलमबाग बस अड्डे से 40 बसें प्रदेश के विभिन्न स्थानों के लिये निकली जिनमें प्रयागराज, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ शामिल हैं। प्रयागराज के लिये पहली बस सुबह साढ़े आठ बजे निकली।

'' उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि लखनऊ के तीन बस अड्ंडो आलमबाग, कैसरबाग और चारबाग में बस सेवायें शुरू हो गयी हैं। चारबाग से कानपुर मार्ग की बसें, कैसरबाग से सीतापुर, लखीमपुर, गोला, हरदोई, बहराइच, गोंडा और बलरामपुर की बसें रवाना हुईं। बोस ने बताया कि आलमबाग बस अड्डे से प्रयागराज, रायबरेली, लालगंज, फतेहपुर, सुल्तानपुर, आगरा, मथुरा, झांसी, बांदा, हमीरपुर,प्रतापगढ़, गोरखपुर, आजमगढ़ और गाजियाबाद के लिए बसें चल रही हैं।

शहर के बाजारों में आज कुछ रौनक नजर आयी। शहर के मुख्य बाजारों, हजरतगंज, लालबाग, गुडंबा, हीवेट रोड, मॉडल हाउस, मकबूलगंज, इंदिरानगर आदि इलाकों में दुकानें खुली नजर आयी और दुकानदार अपनी दुकानें साफ करते नजर आये ताकि इतने दिनों से ठप्प पड़े रोजगार को एक बार फिर से पटरी पर लाया जा सके। लेकिन अभी भी बाजारों में भारी भीड़ देखने को नहीं मिली। बांदा से प्राप्त खबर के मुताबिक सोमवार को बाजारों में दुकानें खुलने लगी और रोडवेज की बसों का संचालन शुरू हो गया ।

कोराना वायरस के कारण लॉकडाउन का चौथा चरण रविवार को समाप्त हो गया और अब जिंदगी धीरे धीरे पटरी पर लाने के प्रयास सरकार द्वारा शुरू कर दिये गये हैं। उधर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत सरकार के दिशानिर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित कराते हुए अनलॉक व्यवस्था के प्रभावी संचालन के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पूरी सावधानी और सर्तकता बरतते हुए सभी आर्थिक, व्यावसायिक एवं औद्योगिक गतिविधियों का संचालन कराया जाए। बाजारों में भीड़ एकत्र होने के दृष्टिगत उन्होंने सुरक्षा और गश्त की प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने हाई-वे, बाजारों तथा पार्कों में सघन गश्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी जगह एकदूसरे से दूरी बनाये रखने के नियम का पूर्ण पालन कराया जाए। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप