लाइव न्यूज़ :

जातीय जनगणना पर गरमायी सियासत के बीच जदयू विधान पार्षद ने केन्द्र की मोदी सरकार पर लगाया जनगणना टलवाने का आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: May 7, 2023 16:24 IST

पार्टी कार्यालय में रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत 'पर्दे मे रहने दो पर्दा ना उठाओ' गाने का वीडियो चला कर किया। जदयू प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र सरकार जनगणना की भी विरोधी है।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू विधान पार्षद और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने केंद्र सरकार पर करारा हमला बोलाउन्होंने पूछा- दुनिया के 80 प्रतिशत देश ने जनगणना पूरा कर लिया फिर केंद्र सरकार ने जनगणना पूरा क्यों नहीं किया?

पटना: बिहार में जातीय जनगणना पर हाईकोर्ट के द्वारा तत्काल रोक लगाए जाने के बाद जारी सियासी वाकयुद्ध के बीच जदयू विधान पार्षद और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दुनिया के 80 प्रतिशत देश ने जनगणना पूरा कर लिया फिर केंद्र सरकार ने जनगणना पूरा क्यों नहीं किया?

पार्टी कार्यालय में रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत 'पर्दे मे रहने दो पर्दा ना उठाओ' गाने का वीडियो चला कर किया। जदयू प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र सरकार जनगणना की भी विरोधी है। उन्होंने भाजपा और केंद्र सरकार से सवाल पूछा है कि एक तरफ बैठक में कहते हैं हम इसके पक्षधर हैं और दूसरी तरफ ...। नीरज कुमार ने खुलासा किया कि याचिकाकर्ता कौन है? 

उन्होंने बताया कि याचिकाकर्ता यूथ फॉर इक्वलिटी केंद्र में ओबीसी आरक्षण का विरोध कर चुका है। उन्होंने कहा कि जातीय गणना के रोक के लिए जो छह आवेदन कर्ता हैं। वे सभी अमित शाह के दुलरुआ हैं। इसमें प्रो. माखन लाल, प्रो. संगीत कुमार रागी, प्रो. कपिल कुमार, डॉ. भूरे लाल, अहना कुमारी और एक सोच, एक प्रयास शामिल है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं के सह पर यह याचिका दाखिल की गई है। नीरज ने पूछा- भाजपा बताए कि इस संस्था का भाजपा से क्या संबंध है? उन्होंने याचिकाकर्ताओं का फोटो और वीडियो भी जारी किया है। जिसमें वह केंद्र के कई मंत्री यहां तक कि गृह मंत्री अमित शाह के साथ मौजूद हैं। 

नीरज कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सिर्फ जाति गणना विरोधी नहीं है। वह जनगणना विरोधी भी है। पिछले डेढ़ सौ सालों में पहली बार हो रहा है कि देश में 10 साल में जनगणना नहीं हो रही है। 

अंतिम जनगणना 2011 में की गई थी। इसके बाद 2021 में तय था, लेकिन मोदी सरकार ने कोविड का बहाना बनाकर आज तक जनगणना नहीं की। जनगणना नहीं कराए जाने से देश में संविधानिक संकट पैदा हो गया है। परिसीमन कैसे किया जाएगा?

टॅग्स :बिहारजेडीयूCenterसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण