लाइव न्यूज़ :

नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में न्यायालय ने पिता की याचिका पर अदालती आदेश रद्द किया

By भाषा | Updated: August 23, 2021 21:25 IST

Open in App

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को उड़ीसा उच्च न्यायालय के एक आदेश को रद्द कर दिया जिसमें पांच साल की उस बच्ची के पिता की याचिका पर फैसला सुनाया था जिसके साथ पिछले साल कथित रूप से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गयी थी। याचिका में मामले में हो रही जांच पर चिंता जताई गयी थी। उच्च न्यायालय ने पिछले साल सितंबर में अपने आदेश में लड़की के पिता को उचित राहत पाने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता के प्रावधान के तहत संबंधित निचली अदालत में जाने को कहा था। शीर्ष अदालत ने उच्च न्यायालय के आदेश को खारिज करते हुए लड़की के पिता द्वारा दाखिल रिट याचिका को बहाल किया ताकि इस पर नये सिरे से विचार किया जा सके। न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने यह आदेश सुनाया। नाबालिग बालिका का पिछले साल 14 जुलाई को ओडिशा के नयागढ़ जिले में उसके घर के बाहर खेलते समय कथित रूप से अपहरण कर लिया गया था। कुछ दिन बाद 23 जुलाई को उसके घर के पिछले हिस्से से लड़की का शव मिला। लड़की के माता-पिता ने पिछले साल 24 नवंबर को भुवनेश्वर में राज्य विधानसभा के सामने आत्मदाह की कोशिश की थी, उसके बाद ही घटना प्रकाश में आई। मामले में जांच कर रहे विशेष जांच दल ने पिछले साल एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। पीठ ने सोमवार को सुनवाई के दौरान लड़की के माता-पिता की तरफ से पक्ष रख रहे वकील से कहा कि शीर्ष अदालत उन्हें उच्च न्यायालय में जाने की अनुमति देगी तथा पिछले साल सितंबर के आदेश को रद्द करेगी। राज्य की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि मामले में गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आरोप तय किये गये हैं और मामले में सुनवाई 20 सितंबर को होनी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मामले में जांच कर रही एसआईटी से सलाह मशविरा करने के बाद उच्च न्यायालय का रुख किया था और कहा कि मामले में अदालत द्वारा निगरानी की जाए। सिब्बल ने कहा कि मामले में अंगों के कारोबार के आरोप शीर्ष अदालत में पहली बार लगाये गये हैं। पीठ ने कहा कि उच्च न्यायालय याचिकाकर्ता को याचिका संशोधित करने का अवसर देकर नये सिरे से मामले पर विचार करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी