लाइव न्यूज़ :

स्मृति ईरानी की तरफ से दर्ज कराए गए मामले में एक आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, गया जेल

By भाषा | Updated: September 3, 2021 17:22 IST

Open in App

केंद्रीय मंत्री व अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी के करीबी विजय गुप्ता द्वारा अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह समेत अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज कराए गए एक मामले के आरोपी रजनीश कुमार सिंह ने शुक्रवार को अदालत में आत्मसमर्पण किया। एमपी-एमएलए अदालत के न्यायाधीश पीके जयंत ने रजनीश कुमार सिंह की रिमांड स्वीकृत कर जेल भेजने का आदेश दिया। स्मृति ईरानी के करीबी विजय गुप्ता ने 23 नवंबर 2020 को केंद्रीय मंत्री को बदनाम करने के आरोप में मुसाफिरखाना कोतवाली में एक मामला दर्ज कराया था। शुक्रवार को उपरोक्त मामले में रजनीश कुमार सिंह के अधिवक्ता रविवंश सिंह ने रजनीश कुमार सिंह का अदालत में आत्मसमर्पण कराया। सरकारी अधिवक्ता वैभव पाण्डेय ने शुक्रवार को बताया कि विजय गुप्ता द्वारा दर्ज कराए गए मामले में वर्तिका सिंह व कमल किशोर कमांडो नाम के व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है। ज्ञात हो कि अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह ने भी स्मृति ईरानी समेत अन्य के खिलाफ अदालत के जरिये मामला दर्ज कराया है जिसमें उनके साथ धोखाधड़ी किये जाने का आरोप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह के खिलाफ जमानती वारंट जारी

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ