लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में सड़क नहीं बनने से नाराज ग्रामीण, मतदान का बहिष्कार का फैसला

By भाषा | Updated: April 16, 2019 06:01 IST

छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल जशपुर जिले के दारूपीसा गांव में सड़क नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

Open in App

छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल जशपुर जिले के दारूपीसा गांव में सड़क नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार करने का फैसला किया है। जशपुर जिले के दोकड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दारुपीसा गांव के लोगों ने मन बनाया है कि वे लोकसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल को होने वाले मतदान का बहिष्कार करेंगे।

ग्रामीणों ने गांव की दोनों सीमाओं पर इस संबंध में बोर्ड भी लगा दिया है तथा सभी राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों को जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने से पहले मतदान के संबंध में किसी भी तरह की चर्चा नहीं करने की कड़ी हिदायत दे दी है। दारूपीसा गांव के मुखिया अलेक्स टोप्पो का कहना है कि यहां सड़क के अभाव में पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। यहां के ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से सड़क और अन्य सुविधाओं की मांग लम्बे समय से कर रहे हैं।

जनप्रतिनिधियों ने वादा तो किया लेकिन उसे पूरा नहीं किया। टोप्पो ने बताया कि पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव में भी जनप्रतिनिधियों ने गांव में सड़क बनाने का वादा किया था। लेकिन चुनाव जीतने के बाद यहां बुनियादी सुविधाओं की फिर अनदेखी कर दी गई है। इसलिए इस बार ग्रामीणों ने एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

उधर, कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक यूडी मिंज ने आश्वासन दिया है कि दारुपीसा गांव में सड़क, पेयजल की समस्या का निवारण के लिए चुनाव आचार संहिता के हटते ही इस काम को सर्वोच्च प्राथमिकता से कराया जाएगा। जशपुर जिला का यह इलाका राज्य के रायगढ़ लोकसभा सीट के अंतर्गत है। इस सीट पर इस महीने की 23 तारीख को मतदान होना है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील