लाइव न्यूज़ :

आई बैंक का कोई टोल फ्री नंबर तय हो ताकि समय रहते नेत्रदान किया जा सके: संसद में उठी मांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 4, 2019 15:10 IST

अस्पताल में मौत होने की स्थिति में मृत्यु प्रमाणपत्र देते समय रिश्तेदारों से लिखित में यह लेना चाहिए कि वे मृतक का नेत्रदान नहीं करना चाहते। ‘‘ऐसे होने पर नेत्रदान के इच्छुक मृतक के परिजन को तत्काल याद आ जाएगा कि नेत्रदान करना है। विभिन्न दलों के सदस्यों ने डॉ विकास महात्मे के इस मुद्दे से स्वयं को संबद्ध किया। भाजपा के अजय प्रताप सिंह ने मध्यप्रदेश के सतना जिले में सीमेंट फैक्ट्रियों की वजह से हुए प्रदूषण का मुद्दा उठाया।

Open in App
ठळक मुद्देमृत्यु के बाद छह घंटे के अंदर ही नेत्रदान किया जा सकता है। भाजपा के डॉ विकास महात्मे ने कहा कि जिस तरह पुलिस के लिए 100 नंबर तय है, उसी प्रकार आई बैंक का एक टोलफ्री नंबर तय कर दिया जाए तो बहुत सुविधा हो जाएगी।

देश में नेत्रदान को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को राज्यसभा में भाजपा के एक सदस्य ने आई बैंक का एक टोलफ्री नंबर तय किए जाने की मांग की ताकि समय रहते नेत्रदान किया जा सके। शून्यकाल में भाजपा के डॉ विकास महात्मे ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि अंधेपन की समस्या से पीड़ित दुनिया के लोगों में से हर पांचवा व्यक्ति भारतीय है और नेत्रदान से इस समस्या का हल संभव है।

उन्होंने कहा कि अक्सर मृत्यु के बाद नेत्रदान का ध्यान ही नहीं रहता और अगर इस ओर ध्यान जाता भी है तो आई बैंक का नंबर पता नहीं होता। मृत्यु के बाद छह घंटे के अंदर ही नेत्रदान किया जा सकता है। महात्मे ने कहा कि जिस तरह पुलिस के लिए 100 नंबर तय है, उसी प्रकार आई बैंक का एक टोलफ्री नंबर तय कर दिया जाए तो बहुत सुविधा हो जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में मौत होने की स्थिति में मृत्यु प्रमाणपत्र देते समय रिश्तेदारों से लिखित में यह लेना चाहिए कि वे मृतक का नेत्रदान नहीं करना चाहते। ‘‘ऐसे होने पर नेत्रदान के इच्छुक मृतक के परिजन को तत्काल याद आ जाएगा कि नेत्रदान करना है। विभिन्न दलों के सदस्यों ने डॉ विकास महात्मे के इस मुद्दे से स्वयं को संबद्ध किया। भाजपा के अजय प्रताप सिंह ने मध्यप्रदेश के सतना जिले में सीमेंट फैक्ट्रियों की वजह से हुए प्रदूषण का मुद्दा उठाया।

उन्होंने कहा कि इन फैक्ट्रियों में प्रदूषण नियंत्रक उपकरण नहीं लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सतना में प्रदूषण 200 पीएम से अधिक हो चुका है जबकि पहले यह 2.5 पीएम से 60 पीएम के बीच था। सिंह ने कहा कि पहले प्रदूषण से बचाव के लिए कामगारों को गुड़ वितरित किया जाता था। अब वह भी बंद कर दिया गया जबकि यह व्यवस्था पुन: शुरू की जानी चाहिए। साथ ही वहां अस्पताल और डिस्पेन्सरी भी निर्मित किए जाने चाहिए ताकि प्रदूषण के कारण बीमार होने वालों का समय पर एवं समुचित इलाज हो सके।

भाजपा सदस्य ने यह भी कहा कि सीमेंट फैक्ट्रियों को प्रदूषण नियंत्रण के लिए आवश्यक उपकरण लगाने के आदेश दिए जाने चाहिए। कांग्रेस के राजमणि पटेल ने कर्मचारियों के लिए पेंशन पर भगत सिंह कोश्यारी समिति की रिपोर्ट की सिफारिशों के कार्यान्वयन की मांग की। सपा के वीर सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रेल ओवरब्रिजों के निर्माण में हो रहे विलंब और इसके कारण यातायात जाम होने की समस्या रेखांकित की।

जदयू के रामनाथ ठाकुर ने स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की याद में उनके जन्मदिन तीन दिसंबर को राष्ट्रीय शोध दिवस घोषित करने की मांग उठाई। राकांपा की वन्दना चव्हाण ने जलवायु परिवर्तन की वजह से ग्लेशियरों के पिघलने और भारत के तटीय शहरों पर उनके संभावित प्रभाव का मुद्दा उठाया। इनके अलावा बीजद के भास्कर राव नेक्कान्टी, अन्नाद्रमुक के एन गोकुल कृष्णन, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रभाकर रेड्डी वेमी रेड्डी ने भी लोकमहत्व से जुड़े अपने अपने मुद्दे उठाए।

टॅग्स :संसदराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप