लाइव न्यूज़ :

मेरे समय में आतंकी श्रीनगर के पास नहीं आ पाए थे: सत्यपाल मलिक

By विशाल कुमार | Updated: October 19, 2021 07:46 IST

पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर के अंतिम राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि जब था, तब कुछ नहीं हो रहा था, ना पत्थरबाजी हो रही थी, ना ही भर्ती हो रही थी, ना कोई मर रहा था... आतंकी श्रीनगर के 50 किमी दायरे में घुसने की हिम्मत नहीं करते थे. अब तो वो मार रहे हैं शहर में खुलेआम.

Open in App
ठळक मुद्देसत्यपाल मलिक पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर के अंतिम राज्यपाल थे. उन्होंने कहा कि उनके समय में आतंकवादियों ने श्रीनगर के आसपास 50 किलोमीटर के दायरे में घुसने की हिम्मत नहीं की थी.पिछले दो हफ्तों में घाटी में नौ नागरिक मारे गए हैं.

जयपुर: पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर के अंतिम राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने रविवार को कहा कि उनके समय में आतंकवादियों ने श्रीनगर के आसपास 50 किलोमीटर के दायरे में घुसने की हिम्मत नहीं की थी.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, अब मेघालय के राज्यपाल मलिक यूपी और बिहार के प्रवासी श्रमिकों और कुछ स्थानीय लोगों के खिलाफ संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा किए गए हमलों के संदर्भ में बोल रहे थे, जिसमें पिछले दो हफ्तों में घाटी में नौ नागरिक मारे गए हैं.

राजस्थान के झुनझुनु जिले में एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब था, तब कुछ नहीं हो रहा था, ना पत्थरबाजी हो रही थी, ना ही भर्ती हो रही थी, ना कोई मर रहा था... आतंकी श्रीनगर के 50 किमी दायरे में घुसने की हिम्मत नहीं करते थे. अब तो वो मार रहे हैं शहर में खुलेआम.

मलिक अगस्त 2018 से अक्टूबर 2019 तक राज्यपाल थे. उनके कार्यकाल के दौरान ही 5 अगस्त, 2019 के संवैधानिक परिवर्तन हुए और जम्मू कश्मीर ने अपना विशेष राज्य का दर्जा खो दिया और दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित हो गया.

उन्होंने हाल की हत्याओं पर अधिक कुछ कहने से इनकार कर दिया, लेकिन उन्हें बेहद दर्दनाक और परेशान करने वाला करार दिया.

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलाSatya Pal Malikमनोज सिन्हामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील