लाइव न्यूज़ :

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपने पांच बच्चों के साथ फांसी के फंदे से झूल गया अमरनाथ राम, तीन की मौत, दो की बच गई जान

By एस पी सिन्हा | Updated: December 15, 2025 20:36 IST

इस भयावह घटना में पिता और उसकी तीन बेटियों की मौत हो गई, लेकिन ‘कुदरत का करिश्मा’ कहें या संयोग, दो बेटों की जान चमत्कारिक रूप से बच गई। अमरनाथ राम एक दिहाड़ी मजदूर था। 

Open in App

पटना: बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना अंतर्गत नवलपुर मिश्रौलिया गांव से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां कर्ज और गरीबी के बोझ तले दबे एक मजबूर पिता, अमरनाथ राम ने अपने पांच बच्चों के साथ रविवार की देर रात फंदे पर झूल गया। गनीमत रही कि दोनों बेटे छटपटाने लगे और उनकी रस्सी ढीली पड़ गई, जिससे उनकी जान बच गई। इस भयावह घटना में पिता और उसकी तीन बेटियों की मौत हो गई, लेकिन ‘कुदरत का करिश्मा’ कहें या संयोग, दो बेटों की जान चमत्कारिक रूप से बच गई। अमरनाथ राम एक दिहाड़ी मजदूर था। 

बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी लंबे समय से बीमार थी, जिसके इलाज के लिए उसने भारी कर्ज ले रखा था। पत्नी की मृत्यु के बाद अमरनाथ पर पांच बच्चों के पालन-पोषण और कर्ज चुकाने का भारी दबाव था। इसी हताशा में उसने एक ‘डेथ डायरी’ जैसी योजना बनाई और खुद के साथ पांचों बच्चों को फंदे पर लटका दिया। पुलिस जांच में जो बात सामने आई, वह रोंगटे खड़े कर देने वाली है। अमरनाथ ने सभी के लिए फंदे तैयार किए थे, लेकिन घर में रस्सियों की कमी थी। 

बेटियों के लिए उसने मजबूत रस्सियों का इंतजाम किया, लेकिन बेटों के लिए उपयोग की गई रस्सियां कमजोर रह गईं। जब पांचों बच्चे फंदे पर झूलकर छटपटाने लगे, तो दोनों बेटों की रस्सियां टूट गईं और उनके पैर जमीन से सट गए। अपनी आंखों के सामने पिता और तीन बहनों को दम तोड़ते देखना उन मासूमों के लिए किसी भयावह त्रासदी से कम नहीं था। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। कमरे से साक्ष्य जुटाए गए हैं। शुरुआती जांच में पुलिस इसे खुदकुशी का मामला मान रही है। पुलिस का कहना है कि बेटों की रस्सी कमजोर होने के कारण वे मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर आ सके। फिलहाल दोनों बच्चे सदमे में हैं। इस हृदय विदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टॅग्स :बिहारआत्महत्या प्रयास
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारत अधिक खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो