लाइव न्यूज़ :

मेघालय में 10वीं कक्षा के 52.91 %, 12वीं (आर्ट्स) के 80.75 % छात्र उत्तीर्ण

By भाषा | Updated: August 6, 2021 16:26 IST

Open in App

शिलॉन्ग, छह अगस्त मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एज्यूकेशन (एमबीओएसई) ने बताया कि उसके 10वीं कक्षा के 52.91 प्रतिशत और 12वीं कक्षा के 80.75 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।

एमबीओएसई ने बृहस्पतिवार को कक्षा 10वीं या माध्यमिक विद्यालय छोड़ने के प्रमाण पत्र (एसएसएलसी) और ‘आर्ट्स’ पाठ्यक्रम के कक्षा 12वीं या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छोड़ने के प्रमाण पत्र (एचएसएसएलसी) जारी किए। कोविड-19 के कारण कई राज्य में बार्ड की परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थी, लेकिन मेघालय में परीक्षाओं का आयोजन किया गया था।

एसएसएलसी परीक्षा में वेस्ट खासी हिल्स जिले के मैरांग के ‘सेंट थॉमस हायर सेकेंडरी स्कूल’ के केविनस्ट्रॉन्ग लॉरिनियांग ने 600 में से सर्वाधिक 576 अंक हासिल किए और वह पहले स्थान पर रहे। वंतीबोक पाटोर के ‘सॉलिंग्दोह हायर सेकेंडरी स्कूल’ के मुकैआव ने 575 और शिलांग के ‘सेंट मैरी हायर सेकेंडरी स्कूल’ के खासीश समी तथा तुरा के ‘शेरवुड स्कूल’ के मृदुमय साहा 574-574 अंक हासिल किए।

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने भी छात्रों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘एसएसएलसी और एचएसएसएलसी (आर्ट्स) के उत्तीर्ण हुए हमारे प्रिय छात्रों को बधाई...’’

राज्य के 630 स्कूलों के 64,269 छात्रों के लिए 147 केन्द्रों पर एसएसएलसी की परीक्षा आयोजित की गई थी, जिनमें से कुल 34,003 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, 103 केन्द्रों पर आयोजित एचएसएसएलसी परीक्षा में शामिल हुए 237 स्कूलों के 25,683 छात्रों में से 20,740 छात्र उत्तीर्ण हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर