लाइव न्यूज़ :

मन की बात में प्रधानमंत्री ने की ओडिशा की 'पट्टचित्र' कलाकार की तारीफ की

By भाषा | Updated: January 31, 2021 23:29 IST

Open in App

राउरकेला (ओडिशा), 31 जनवरी ओडिशा के राउरकेला की 'पट्टचित्र' कलाकार भाग्यश्री साहू के लिए रविवार को उनके जीवन का एक "अनमोल क्षण" तब आया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात रेडियो कार्यक्रम में उनके नाम का उल्लेख किया। महामारी के दौरान चित्रकार की प्रतिभा सामने आई।

चित्रकला की पट्टचित्र शैली ओडिशा के सबसे पुराने और सबसे लोकप्रिय कला रूपों में से एक है।

धातु विज्ञान में एम.टेक की छात्रा भाग्यश्री ने अपनी चित्रकारी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड की, उनकी कलाकृति की प्रतिष्ठित पत्रिकाओं और वेबसाइटों ने खूब प्रशंसा की। उनके काफी प्रशंसक हैं।

प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में कहा, "राउरकेला की भाग्यश्री साहू को देखें। वह एक इंजीनियरिंग की छात्रा है। उसने कुछ महीने पहले 'पट्टचित्र' पेंटिंग सीखी और कला में दक्षता हासिल की। ​​क्या आप जानते हैं कि उसने कहाँ पेंटिंग की? उसने कॉलेज जाते समय एकत्र किए मुलायम पत्थरों पर पेंटिंग की और उन्हें अपने दोस्तों को उपहार दिया।

उन्होंने कहा, "उसने महामारी के दौरान खाली बोतलों पर इसी तरह की पट्टचित्र पेंटिंग बनाना शुरू किया।"

भाग्यश्री ने कहा कि वह केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से यह जानने के बाद उत्साहित थी कि प्रधानमंत्री उनके बारे में पूछ रहे थे।

उसने कहा, "आज मैं दोगुना उत्साहित हुई, जब उन्होंने मेरे नाम का उल्लेख युवा उपलब्धि के रूप में किया।"

उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन के बेशकीमती क्षणों में से एक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर