लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में आज कोरोना संक्रमण के 811 मामले आए सामने व 22 लोगों की हुई मौत, प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 7628

By अनुराग आनंद | Updated: April 25, 2020 21:05 IST

महाराष्ट्र में अब तक 96 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण से अब तक 323 लोगों की मौत हो गई है।महाराष्ट्र में करीब 1000 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो गए हैं।

मुंबई: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से आए हैं और राज्य में मुंबई व पुणे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। महाराष्ट्र में आज एक दिन में कोरोना संक्रमण के 811 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा राज्य में एक दिन में 22 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस से 7628 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 323 लोगों की जान जा चुकी है और  करीब 1000 लोग ठीक भी हुए हैं।

इसके अलावा बता दें कि मुंबई पुलिस के 57 साल के एक हेड कॉन्‍स्‍टेबल की मौत कोरोना के कारण हो गई। मुंबई पुलिस ने बताया, "57 साल के हेड कॉन्सटेबल की मौत हो गई, जो कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया था।" बता दें कि महाराष्ट्र में अब तक 96 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

महाराष्ट्र में अब तक 96 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित

महाराष्ट्र में लॉकडाउन की अवधि के दौरान शनिवार तक कुल 96 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 15 पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र में अब तक 15 पुलिस अधिकारियों समेत कुल 96 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।'' अधिकारी ने कहा कि इनमें से तीन पुलिस अधिकारियों और चार पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य में सुधार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

 देशभर में करीब 25 हजार लोग हो चुके हैं कोरोना संक्रमित

बता दें कि कोरोना वायरस का कहर पूरे देश में फैल चुका है और अब तक 24942 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। देश में अब तक कोविड-19 के कारण 779 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 5209 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं। एक व्यक्ति देश छोड़कर जा चुका है और अभी भी भारत में कोरोना वायरस के 18953 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों