लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में जलप्रपात पर फंसे 17 लोग सहित सुरक्षित निकाले गए

By भाषा | Updated: September 29, 2021 19:00 IST

Open in App

ठाणे/पालघर (महाराष्ट्र), 29 सितंबर मूसलाधार बारिश के कारण नवी मुंबई के पांडवकडा जलप्रपात पर फंसे कम से कम 17 पर्यटकों को वहां से सुरक्षित निकाला गया है। वहीं ठाणे और पालघर जिलों के निचले इलाकों में फंसे सैकड़ों लोगों को भी सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।

ठाणे और पालघर में मंगलवार और बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण दोनों जिलों के निचले इलाकों में पानी भर गया है।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों जिलों में से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कई मकान पानी में डूब गए हैं और लोग बेघर हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि दमकल विभाग और क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) ने सैकड़ों लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है।

ठाणे जिला आपदा नियंत्रण अधिकारी अनिता जवांजल और पालघर में उनके समकक्ष विवेकानंद कदम ने बताया कि दोनों जिलों में मूसलाधार बारिश बारिश हुई है जिसके कारण कई निचले इलाकों में पानी भर गया है और सामान्य जीवन प्रभावित हुआ है।

ठाणे नगर निगम के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि उल्हासनगर में पहाड़ी के पास सुरक्षा के लिए बनायी गयी दीवार गिर गयी है जिससे कुछ मकानों को नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त हुए मकानों में फंसे दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

निकाय अधिकारियों ने बताया कि नवी मुंबई के खारघर इलाके में स्थित पांडवकडा जलप्रपात पर फंसे मुंबई के कुल 17 पर्यटकों को सुरक्षित बचाया ग्रया है। दमकल कर्मियों ने मंगलवार को उन्हें सुरक्षित निकाला।

भवंडी, कल्याण, उल्हासनगर और पालघर जिले में मूसलाधार बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे