लाइव न्यूज़ :

मप्र में 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को शिवराज सरकार से मिलेगा तोहफा, लैपटॉप देने की योजना फिर से शुरु

By भाषा | Updated: July 27, 2020 05:50 IST

योजना का लाभ नियमित एवं स्वाध्यायी दोनों प्रकार के विद्यार्थियों को दिया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय करने के लिए 25 हज़ार की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री चौहान ने यह योजना अपने पिछले कार्यकाल में शुरु की थी।शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में कक्षा 12 वीं के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप देने की योजना फिर से शुरु करने की घोषणा की है

 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में कक्षा 12 वीं के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप देने की योजना फिर से शुरु करने की घोषणा की है। एक अधिकारी रविवार को बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री चौहान ने इस संबंध में निर्देश जारी किये हैं।

मालूम हो कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद मुख्यमंत्री चौहान शहर के एक अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मुख्यमंत्री अस्पताल के अपने बिस्तर से ही वीडियो कॉन्फ्रेस के जरिये समीक्षा बैठक में अधिकारियों और कैबिनेट सहयोगियों के साथ शामिल हुए और उक्त निर्देश दिये।

चौहान ने कहा है कि शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित 12वीं की मुख्य परीक्षा में उत्कृष्टता प्रदर्शित करने वाले विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। योजना का लाभ नियमित एवं स्वाध्यायी दोनों प्रकार के विद्यार्थियों को दिया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय करने के लिए 25 हज़ार की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने यह योजना अपने पिछले कार्यकाल में शुरु की थी।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो