लाइव न्यूज़ :

एरविकुलम राष्ट्रीय उद्यान को फिर से खोला, कोरोना के कारण बंद, चार करोड़ का नुकसान

By प्रिया कुमारी | Updated: August 20, 2020 15:38 IST

केरल में स्थित एरविकुलम राष्ट्रीय उद्यान को फिर से खोल दिया गया है। हर बार मार्च में खोला जाता था लेकिन इस बार कोरोना वायरस महामारी के कारण नहीं खोला गया।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के इडुक्की में स्थित एरविकुलम राष्ट्रीय उद्यान को फिर से खोल दिया है।ये उद्यान हर बार मार्च में खोला जाता था लेकिन इस बार कोरोना वायरस महामारी के कारण नहीं खोला गया।

केरल के इडुक्की में स्थित एरविकुलम राष्ट्रीय उद्यान जो, निलगिरी तहर के लिए जाना है, इसे फिर से खोल दिया गया है। वाइल्डलाइफ वार्डन आर लक्ष्मी ने बताया कि ये उद्यान हर बार मार्च में खोला जाता था लेकिन इस बार कोरोना वायरस महामारी के कारण नहीं खोला गया जिसके कारण लगभग 4 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। लेकिन अब इस उद्यान को फिर से जनता के लिए खोल दिया गया है। 

नीलगिरि तहर,  तमिल नाडु और केरल राज्यों में नीलगिरि पर्वत और पश्चिमी घाट के दक्षिणी भाग में रहने वाला जंगली प्राणी है। जो भेड़ बकरी से मिलता जुलता है।  इसे स्थानीय बोल-चाल में नीलगिरि साकिन या केवल साकिन के नाम से भी जाना जाता है। इसकी संख्या बहुत ही कम है। एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान पक्षियों की लगभग 132 प्रजातियों का घर है। उनमें से कुछ ब्लैक एंड ऑरेंज फ्लाइकैचर, नीलगिरि पिपिट, व्हाइट बेल्ड शॉर्ट-विंग और नीलगिरी वुड पिजन जैसे एंडेमिक्स हैं।

इस उद्यान में शुष्क पर्णपाती वन, नम पर्णपाती जंगल और झाड़ियों की कई प्रजातियां हैं।  उद्यान के उत्तर में काबिनी नदी और दक्षिण में मोयर नदी है जबकि नुगु नदी उद्यान के बीच से गुजरती है। यह गौर (एक प्रकार का बैल), सांभर, चीतल, पिसूरी (mouse deer), चार सींगों वाला काला हिरण, जंगली कुत्ते, जंगली सूअर,सियार, स्लोथ बीयर, तेंदुआ, मालाबार गिलहरी, साही और काले–रोएं वाले खरहे का प्राकृतिक निवास स्थान है। जंगली मुर्गे और हरे कबूतर जैसे पक्षी भी यहां पाए जाते हैं।

टॅग्स :केरलकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सइडुक्की
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील