लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में जलवायु परिवर्तन से हुआ किसानों को नुकसान, 25 फीसदी धान की भूमि पर नहीं लगाई जा सकी फसल

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 2, 2022 19:42 IST

जून महीने में इस बार गर्मी ने कश्मीर में अपना रौद्र रूप पहली बार दिखाया था। नतीजा सबके सामने था। प्रभावित इलाकों के किसानों को फसलें बोने के लिए पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा तो वे अपने खेतों में धान ही नहीं बो पाए। 

Open in App
ठळक मुद्देजून महीने में इस बार गर्मी ने कश्मीर में अपना रौद्र रूप पहली बार दिखाया थाप्रभावित इलाकों के किसानों को फसलें बोने के लिए पानी की किल्लत का सामना करना पड़ासर्वेक्षण में जुटे अधिकारियों के मुताबिक, पानी का संकट धान की फसल बोने के वक्त सामने आया

जम्मू: कश्मीर में इस बार जलवायु परिवर्तन ने अपना प्रभाव दिखाया है। दूसरे शब्दों में कहें तो मौसम में परिवर्तन के कारण 25 परसेंट धान योग्य भूमि की वाट इसलिए लग गई क्योंकि उसमें फसल ही नहीं लगाई जा सकी है। 

अधिकारियों के मुताबिक, जून महीने में इस बार गर्मी ने कश्मीर में अपना रौद्र रूप पहली बार दिखाया था। नतीजा सबके सामने था। प्रभावित इलाकों के किसानों को फसलें बोने के लिए पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा तो वे अपने खेतों में धान ही नहीं बो पाए। 

सर्वेक्षण में जुटे अधिकारियों के मुताबिक, पानी का संकट धान की फसल बोने के वक्त सामने आया। यह पहली बार हुआ है और कृषि विज्ञानियों की राय थी कि अगर मौसम का ट्रेंड अगले वर्षों में ऐसा ही रहा तो कश्मीर के किसानों को अन्य फसलों को बोने पर विचार करना होगा। उनका मत था कि पानी की कमी को देखते हुए अब उन्हें ऐसी फसलें बोने की सलाह दी जा रही है जिन्हें कम मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है।

कृषि क्षेत्र के जुड़े मौसम विज्ञानियों व अधिकारियों का कहना था कि मौसम विभाग आने वाले वर्षों में कश्मीर में भी मौसम में जबरदस्त बदलाव की चेतावनी दे रहा है जिसका नतीजा गर्मियों में पानी की कमी और कई बार सर्दियों में बहुत बार बर्फबारी की कमी के रूप में सामने आ रहा है और आता रहेगा। 

उनका कहना था कि अतीत में भी प्रत्येक 3 से 4 सालों के बाद कश्मीर अपने हिस्से की बर्फ के लिए तरसता रहा है और अब वह अपने हिस्से के पानी के लिए तरसने लगा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरFarmers
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील