लाइव न्यूज़ :

बेरोजगार बेटे ने अनुकंपा पर नौकरी के लिए गला रेतकर कर दी पिता की हत्या, जानें पूरा मामला

By अनुराग आनंद | Updated: November 22, 2020 14:09 IST

रामगढ़ जिले के बरकाकाना स्थित सीसीएल की सेंट्रल वर्कशॉप में प्रमुख सुरक्षा गार्ड के तौर पर तैनात 55 साल के कृष्णा राम गुरूवार को मृत पाए गए थे। 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि घटना के बाद चाकू और मोबाइल फोन बरामद किया है।पुलिस ने जांच के बाद पाया कि कृष्णा राम के 35 साल के बेटे ने अनुकंपा पर नौकरी के लिए पिता की हत्या कर दी।

नई दिल्ली:झारखंड के रामगढ़ जिले में एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक घटना घटी है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, 35 साल के बेरोजगार शख्स ने सेंट्रल कोल फील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) में कार्यरत अपने पिता की कथित तौर पर हत्या कर दी है। 

इंडिया टुडे की मानें तो बेटे ने आपसी विवाद के बाद अपने पिता की हत्या की है। पुलिस ने बताया कि बरकाकाना स्थित सीसीएल की सेंट्रल वर्कशॉप में प्रमुख सुरक्षा गार्ड के तौर पर तैनात 55 साल के कृष्णा राम गुरूवार को मृत पाए गए थे। 

अनुकंपा पर नौकरी के लिए बेटे ने की पिता की हत्या

इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद पाया कि कृष्णा राम का उनके  35 साल के बेटे के साथ विवाद हुआ, जिसके बाद पहले से पिता की हत्या का प्लैनिंग कर बैठे कृष्णा राम के बेटे ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया। 

पुलिस ने जांच में पाया कि बेटे ने अनुकंपा पर नौकरी के लिए बरकाना में उनके क्वार्टर नें गला रेत कर उनकी हत्या कर दी है।  

पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि घटना के बाद चाकू और मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने जब हिरासत में लेने के बाद जोर देते हुए पूछा तो कृष्ण राम के बड़े बेटे ने पिता की हत्या की बात को स्वीकार किया है। 

झारखंड में इससे पहले भी इसी तरह का मामला आया है सामने

दैनिक भास्कर की मानें तो इससे पहले इसी साल के अप्रैल माह में झारखंड में ही एक कलयुगी बेटे ने भी अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया था। हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 में एक बेटे ने आपसी विवाद के बाद मसाला कूटने वाले लोहे के मूसल से अपने पिता के सिर पर वारकर उनकी हत्या कर दी थी।

बीच-बचाव में आई मां के सिर पर भी वार कर उन्हें जख्मी कर दिया और घर से भाग निकला था। बीच रास्ते में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस ने युवक को देखा और शर्ट पर खून के निशान देख उसे पकड़ लिया था। पुलिस युवक को वापस घर ले कर आई तो हत्या की बात सामने आई थी।  

टॅग्स :हत्याकांडझारखंडरामगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन