लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने कश्मीर में बड़े कार बम हमले को किया नाकाम, दोहराई जा सकती थी पुलवामा जैसी साजिश

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 28, 2020 10:47 IST

सुरक्षाबलों ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जैसे आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पिछले 4-5 दिनों से विस्फोटक लगे कार के प्रति खुफिया विभाग ने जानकारी दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की एक कार बम विस्फोट करने की साजिश को नाकाम बना दिया है।अधिकारियों के अनुसार आईईडी को कार से अलग न कर पाने की स्थिति में ही इसे कार के साथ ही विस्फोट कर उड़ा देना पड़ा

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने गुरुवार सुबह कार्रवाई कर एक बड़े कार बम हमले को नाकाम कर दिया। उन्होंने पुलवामा जिले में आखिर उस कार को तलाश कर उसमें फिट की गई आईईडी को धमाका कर नष्ट करने में कामयाबी पाई जो 4-5 दिनों से खतरा बन कर घूम रही थी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलवामा के राजपोरा के आयनगुंड में इस सैंतरो कार में लगाई गई आईईडी को नष्ट करने में सेना की 44 आर आर, केरिपुब और पुलिस की टीम ने आज सुबह ही सफलता हासिल की।

खुफिया विभाग पिछले 4-5 दिनों से दे रहा था जानकारी

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पिछले 4-5 दिनों से इस कार के प्रति खुफिया विभाग ने जानकारी दी थी कि आतंकी कार बम विस्फोट कर सुरक्षाबलों के काफिलों पर आत्मघाती हमला करना चाहते हैं। यही कारण था कि पिछले करीब 5 दिनों से कश्मीर में सुरक्षाअधिकारियों की नींद उड़ी हुई थी जो इस कार को तलाश कर पाने में कामयाब नहीं हो पा रहे थे।

आखिरकार आज सुबह दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के राजपोरा में आयनगुंड गांव में एक सड़क किनारे यह सैंतरो कार लावारिस अवस्था में मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने संयुक्त रूप से अभियान छेड़ कर बम स्क्वाड की मदद से इस आईईडी को नष्ट कर दिया।

अधिकारियों का कहना था कि आईईडी को कार से अलग न कर पाने की स्थिति में ही इसे कार के साथ ही विस्फोट कर उड़ा देना पड़ा जिस कारण कार के परखच्चे उड़ गए। फिलहाल इसके प्रति कोई जानकारी मुहैया नहीं करवाई गई है की आईईडी में कितना विस्फोटक लगा था।

पिछले साल हुआ था पुलवामा आतंकी हमला

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी, 2019 को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने विस्फोटकों से भरी एक कार सीआरपीएफ के काफिले में घुसाकर विस्फोट करा दिया था। इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गए थे।  

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरसीआरपीएफभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर