लाइव न्यूज़ :

Jammu kashmir: कोरोना संक्रमित शव के अंतिम संस्कार पर बवाल, भीड़ ने किया पत्थर से हमला, अधजला शव लेकर भागे परिजन

By प्रिया कुमारी | Updated: June 3, 2020 14:06 IST

कोरोना वायरस को लेकर लोगों के मन में इतना डर है कि लोग शव के जलाने का भी विरोध कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां भीड़ ने अंतिम संस्कार के समय ही पत्थरों से हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संक्रमित शव को जलाने का विरोध कर रहे स्थानीय लोगों ने किया हमलाहमले के डर से अधजला शव लेकर भागने पर मजबूर हुए परिवार वाले, जम्मू-कश्मीर का मामला

कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के बीच जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां लोगों ने कोरोना से हुए एक शख्स की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार का विरोध किया। कोरोना संक्रमण से एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी लेकिन उनके अंतिम संस्कार के लिए परिवार को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। 

यही नहीं भीड़ ने उनपर पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। ऐसे में परिवार को जलती चिता को बुझाकर अधजला शव को लेकर वहां से भागना पड़ा। मामला दोमाना का है जहां परिवार वाले अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे थे।

रिपोर्ट के मुताबिक बाद में प्रशासन की मौजूदगी में गोल गांव में स्थित श्मशान घाट पर नियमों के अनुसार शव का अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि, पुलिस और प्रशासन ने ऐसी घटी किसी घटना से साफ इंकार कर दिया है। बता दें कोरोना से मरने वाले 72 बुजुर्ग रिटायर्ड टीजर थे। सोमवार को जीएमसी जम्मू में कोरोना के कारण उनकी मौत हो गई थी। मंगलवार को अधिकारी और मेडिकल टीम के साथ सुबह के समय शव को लेकर दोमाना क्षेत्र पहुंचे। एंबुलेंस में शव के साथ मृतक के दो बेटे और पत्नी और अन्य कुछ लोग भी थे। सब ने पूरी सावधानी बरती थी।  

वहीं जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण की बात करें तो जम्मू कश्मीर में अब तक 33 लोगों की कोरोना के संक्रमण की वजह से मौत हुई है। मंगलवार को कोरोना के सामने आए मामलों में 13 गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर में कुल संक्रमितों की संख्या 2,718 हो गई है।  जबकि 953 संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। कोरोना के मामलों में रोजाना बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया