लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: रेड जोन में शामिल हुआ इंदौर, देशव्यापी लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है

By भाषा | Updated: May 1, 2020 20:40 IST

इंदौर के जिलाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि शहर में लॉकडाउन को तीन मई के बाद 10 से 20 दिन तक बढ़ाया जायेगा क्योंकि शहर कोरोना वायरस (Coronavirus) से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में से एक है।

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर जिले में अब तक कोविड-19 के 1,513 मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 72 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।जिले के 250 से ज्यादा लोगों को इस संक्रमण से मुक्त होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

इंदौर: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में जारी लॉकडाउन को तीन मई के बाद 10 से 20 दिन तक बढ़ाया जायेगा। इस महामारी के प्रकोप के कारण देशव्यापी लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। जिलाधिकारी मनीष सिंह ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, "कोविड-19 के मौजूदा हालात को देखते हुए हमने चिकित्सा के जानकारों, जन प्रतिनिधियों और अन्य संबद्ध पक्षों से विस्तृत चर्चा की है। 

इसके बाद तय किया गया है कि जिले में लागू लॉकडाउन को तीन मई के बाद 10 से 20 दिन तक बढ़ाया जायेगा।" उन्होंने कहा, "हमने कड़ी मशक्कत के बाद शहर में कोविड-19 की स्थिति को नियंत्रित किया है। अभी हालात में 70 प्रतिशत तक सुधार है। स्थिति को पूरी तरह सामान्य करने के लिये लॉकडाउन बढ़ाना जरूरी है।" सिंह ने बताया कि शहर में कोविड-19 के नये मरीजों की तादाद में कमी आयी है, जबकि इलाज के बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। 

जिलाधिकारी ने बताया कि उन्होंने पुलिस से कहा है कि जिले भर में लॉकडाउन को सख्ती से लागू कराया जाये और इसका उल्लंघन करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया जाये। उन्होंने कहा, "हम लॉकडाउन का उल्लंघन कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।" सिंह ने बताया, "हमने इंदौर शहर में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू का आदेश पहले से जारी कर रखा है। लिहाजा इसकी अवधि बढ़ाने के लिये अलग से कोई आदेश जारी करने की आवश्यकता नहीं है।" 

इंदौर जिले में अब तक कोविड-19 के 1,513 मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 72 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। जिले के 250 से ज्यादा लोगों को इस संक्रमण से मुक्त होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। इंदौर में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है।

टॅग्स :कोरोना वायरसइंदौरमध्य प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

क्राइम अलर्टIndore: ग्राफिक्स डिजाइनर के पास मिला 12.87 ग्राम ड्रग्स, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

भारतIndore fire: रबर कारोबारी सहित 7 की जलकर दर्दनाक मौत, बिहार से इलाज के लिए आए थे परिजन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब