लाइव न्यूज़ :

गुजरात में भी कांग्रेस बिखरने के कगार पर, चुनाव से पहले खफा हुए हार्दिक पटेल ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- 'पार्टी पाटीदारों की अनदेखी कर रही है'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 13, 2022 22:13 IST

गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने अपनी ही पार्टी पर पाटीदारों की उपेक्षा का अरोप लगाया है। दरसअल, हार्दिक नरेश पटेल को पार्टी में जल्दी न शामिल किए जाने को लेकर नाराज़ चल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने पार्टी पर पाटीदारों की उपेक्षा का अरोप लगाया हैहार्दिक पटेल पार्टी में नरेश पटेल को शामिल न किए जाने को लेकर नाराज़ चल रहे हैंहार्दिक ने कहा कि पाटीदार समाज नरेश पटेल को गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहता है

अहमदाबाद: उस वक्त जबकि गुजरात में सत्ताधारी दल बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने चुनाव अभियान की शुरुआत कर दी है, मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस अंतर्कलह से जूझ रही है।

गुजरातकांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने अपनी ही पार्टी पर पाटीदारों की उपेक्षा का अरोप लगाया है। दरसअल, हार्दिक नरेश पटेल को पार्टी में जल्दी न शामिल किए जाने को लेकर नाराज़ चल रहे हैं।

एक निजी समाचार चैनल के साथ बातचीत में हार्दिक ने कहा कि पाटीदार समाज नरेश पटेल को गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहता है लेकिन कांग्रेस उन्हें पार्टी में जल्दी से शामिल न करा कर पाटीदार समाज की उपेक्षा कर रही है। 

56 साल के व्यापारी नरेश पटेल पाटीदार समुदाय से आते हैं। वो श्री खोडालधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष भी हैं जो राजकोठ में मौजूद मां खोडियार मंदिर का संचालन करता है। ट्रस्ट के अध्यक्ष के नाते नरेश पटेल का पाटीदार समुदाय के बीच अच्छी पकड़ है।

आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी भी नरेश पटेल से संपर्क कर अपनी-अपनी पार्टी में शामिल करने का प्रस्ताव दे चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी की तरफ से सीआर पाटिल ने नरेश पटेल से मुलाकात कर बीजेपी में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था।

नरेश पटेल ने कहा था कि वो हालांकि मार्च के अंत तक आप या कांग्रेस का दामन थाम लेंगे लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं हुआ। माना जा रहा है कि कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान की वजह से नरेश पटेल को शामिल करवाने में देरी हो रही है।

नरेश पाटिल के मुद्दे के अलावा हार्दिक पटेल अपनी उपेक्षा से भी नाराज़ बताए जा रहे हैं. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की गुजरात इकाई उनकी काबीलियत का ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पा रही है. पटेल ने गुजरात कांग्रेस के कार्य करने के तरीके पर भी सवाल उठाए हैं।

पाटीदार आंदोलन के जरिए गुजरात ही नहीं बल्कि पूरे देश में चर्चा में आए हार्दिक ने 2017 में राहुल गांधी की मौजदगी में कांग्रेस ज्वाइन की थी।   

टॅग्स :हार्दिक पटेलगुजरातकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील