लाइव न्यूज़ :

तेज बारिश का गाजियाबाद में दिखा डरावना असर, वसुंधरा के पास 30 से 50 फीट अंदर घुसी सड़क

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 26, 2018 11:13 IST

गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में तेज बारिश के कारण सड़क धस गई है।सड़क काफी बड़े बीच की धसी है। कहा जा है कि अब इससे आने-जाने वाले लोगों को हादसे का डर सता रहा है।

Open in App

गाजियाबाद, 26 जुलाई: दिल्ली एनसीआर में आज(गुरुवार) से तेज बारिश हो रही है। ऐसे में यहां का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वही, गाजियाबाद के वसुंधरा की रेड लाइट के  के पास बारिश के काण सड़क नीचे धंसने पर गड्ढा हो गया है। ये  गड्ढा 50 फीट का हो गया है।

खबर के अनुसार ये हादसा वर्तलोक अपार्टमेंट के पास हुआ है। सड़क काफी बड़े बीच की धसी है। कहा जा है कि अब इससे आने-जाने वाले लोगों को हादसे का डर सता रहा है।  

दिल्ली-NCR में भारी बारिश, सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

खबर के मुताबिक तीन दिन पहले बारिश होने पर सड़क धंसना शुरू हुई थी और आज तेज बारिश के कारण ये सड़क पूरी तरह से 30 से 50 फीट अंदर घुस गई है। हालांकि, यातायात पुलिस ने गड्ढे के पास बैरिकेडिंग कर दी है, ताकि आने-जाने वाले लोगों के साथ कोई हादसा न हो।

 वहीं, कहा जा रहा है कि हासदा जब हुआ उस समय कोई आस पास नही था। फिलहाल नगर निगम या किसी और के पहुंचने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। वहीं, आस पास के लोग इस हादसे से परेशान हो गए हैं।

दिल्ली एनसीआर में गुरुवार सुबह से से भारी बारिश हो रही है। इसके चलते जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। चौराहों, बस्तियों, कालोनियों, और सड़कों जहां भी नजर दौड़ाएं सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। वहीं बारिश की वजह से सड़कों पर जगह-जगह जाम लगा हुआ है।  इसके चलते ऑफिस जाने वालों को परेशानी हो रही है। 

मौसम विभाग ने भी दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार और देश के कई इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके चलते तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की कई है।  27 जुलाई के बाद मानसून के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज बारिश होने की उम्मीद है। भारी बारिश के चलते कई इलाकों में सड़कों पर अब भी घुटनों तक पानी भर हुआ है। जिसके चलते सड़क मार्गों पर यातायात जमकर प्रभावित हो रहा है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप