लाइव न्यूज़ :

ईद के संदेश में पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रमज़ान में मुसलमानों के सब्र की तारीफ की

By भाषा | Updated: May 1, 2022 21:15 IST

मुफ्ती ने ईद के संदेश में कहा कि भाजपा की सरकारों की ओर से मुस्लिम समुदाय पर “अभूतपूर्व हमलों’ के बावजूद समुदाय ने रज़मान की भावना का सही मायनों में पालन किया। 

Open in App
ठळक मुद्देकहा- बुलडोजर, समुदाय के खिलाफ "राज्य आतंक" का प्रतीक बन गया हैभाजपा की सरकारों पर लगाया मुसलमानों पर हमला करने का आरोप

श्रीनगर: पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने रमज़ान के महीने में कश्मीर और देश के अन्य हिस्सों में मुसलमानों की ओर से दिखाए गए सब्र की तारीफ करते हुए रविवार को कहा कि यह इस मुकद्दस महीने में इस्लाम की बेहतरीन रिवायत है। मुफ्ती ने ईद के संदेश में कहा कि भाजपा की सरकारों की ओर से मुस्लिम समुदाय पर “अभूतपूर्व हमलों’ के बावजूद समुदाय ने रज़मान की भावना का सही मायनों में पालन किया। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बुलडोजर, समुदाय के खिलाफ "राज्य आतंक" का प्रतीक बन गया है। उन्होंने कहा, “जम्मू-कश्मीर में, हम आबादी को सामूहिक रूप से जेल में डालने से लेकर बेहिसाब हत्याओं तक सभी प्रकार के अत्याचारों को देख रहे हैं। राज्य के लोगों ने अपनी आकांक्षाओं से समझौता किए बिना मौन गरिमा और धैर्य के साथ देश के एक विशिष्ट हिस्से के रूप में अपने अस्तित्व पर इन हमलों का सामना किया।” 

महबूबा ने सभी लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीकों से "अपने संघर्ष" को जारी रखने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा, “ हमें इस ईद पर अपने उन युवा और बुजुर्गों की कमी खलेगी जो बिना किसी इल्ज़ाम के कश्मीर या इसके बाहर की जेलों में बंद हैं।” उन्होंने कहा, “हमारी संवेदनाएं उन लोगों के परिवारों के साथ है, जिन्होंने अपने प्रियजनों को फर्जी मुठभेड़ों में खो दिया और जिन्हें उनके राजनीतिक या धार्मिक जुड़ाव के कारण निशाना बनाया गया है।” 

उन्होंने कहा कि इस ईद पर देश भर के जवानों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के बहादुर सदस्यों की जान जाने से भी लोग दुखी हैं, जो कूटनीति और बातचीत के जरिए राजनीतिक समस्याओं को हल करने में ”हमारे नेतृत्व की विफलता का शिकार बनते जा रहे है”। मुफ्ती ने कहा कि जामिया मस्जिद में ईद पर भी नमाज़ की इजाज़त नहीं देने और साथ ही साथ मीरवाइज़ उमर फारूक को लंबे समय से हिरासत में रखने से भी जम्मू कश्मीर के लोग दुखी हैं। 

टॅग्स :महबूबा मुफ़्तीPDPईदजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब