लाइव न्यूज़ :

आप उपराज्यपाल को शक्तियां देने वाले विधेयक का रास में विरोध करने के लिये विपक्षी दलों के संपर्क में

By भाषा | Updated: March 23, 2021 16:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मार्च आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को सभी विपक्षी दलों से संपर्क करके दिल्ली में ‘सरकार’ का मतलब ‘उपराज्यपाल’ से होने की बात करने वाले विधेयक का राज्यसभा में विरोध करने का अनुरोध किया।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि ज्यादातर विपक्षी दल इस विधेयक के विरूद्ध आप के रुख का समर्थन करते हैं और वे इसके विरूद्ध अपनी आवाज उठायेंगे।

दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन (संशोधन) विधेयक 2021 को सोमवार को लोकसभा ने कांग्रेस और आप के कड़े विरोध के बीच पारित कर दिया। इन दोनों दलों ने कहा कि यह कानून ‘असंवैधानिक’ है।

विधेयक में दिल्ली सरकार के लिए कोई भी कार्यकारी कदम उठाने से पहले उपराज्यपाल की राय लेना अनिवार्य कर दिया गया है।

दिल्ली में आप सत्तासीन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए