लाइव न्यूज़ :

बिहार के कटिहार जिले में बच्चों को तालीम देते-देते मदरसा शिक्षक अपनी सहयोगी महिला शिक्षक के साथ फरमाने लगे इश्क, पकड़े गए आपत्तिजनक स्थिति में

By एस पी सिन्हा | Updated: May 8, 2026 22:11 IST

ग्रामीणों के मुताबिक, सरकारी मदरसा में पढ़ाने वाले शिक्षक को लेकर लंबे समय से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं। लोगों को उनके व्यवहार और गतिविधियों पर पहले से शक था।

Open in App

पटना: बिहार में कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र के धूमनगर गांव से एक बडा ही अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां बच्चों को तालीम देते देते सरकारी मदरसा के शिक्षक इश्क फरमाने लगे। ऐसे में मदरसा के शिक्षक का कथित प्रेम प्रसंग पूरे इलाके में सुर्खियों का कारण बन गया। ग्रामीणों ने शिक्षक को उनकी महिला मित्र के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया, जिसके बाद गांव में घंटों हाई वोल्टेज हंगामा हुआ।

ग्रामीणों के मुताबिक, सरकारी मदरसा में पढ़ाने वाले शिक्षक को लेकर लंबे समय से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं। लोगों को उनके व्यवहार और गतिविधियों पर पहले से शक था। बताया जा रहा है कि इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने दोनों को एक साथ देख लिया। फिर देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और मामला तूल पकड़ गया। ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर फूट पड़ा कि उन्होंने कानून को अपने हाथ में ले लिया। मौके पर ही शिक्षक और महिला के हाथ रस्सी से बांध दिए गए। घटना के दौरान वहां भारी भीड़ जमा हो गई। 

वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में दोनों लोगों को ग्रामीणों के बीच घिरा देखा जा सकता है। गांव में देर रात तक अफरा-तफरी और हंगामे का माहौल बना रहा। ग्रामीणों का कहना है कि जिस व्यक्ति पर बच्चों को शिक्षा और संस्कार देने की जिम्मेदारी हो, उससे इस तरह की हरकत की उम्मीद नहीं की जा सकती। कई लोगों ने इसे समाज और शिक्षा व्यवस्था के लिए शर्मनाक बताया। 

वहीं कुछ ग्रामीणों ने यह भी कहा कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी भनक गांव वालों को पहले से थी। घटना की सूचना मिलते ही आजमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां का माहौल इतना तनावपूर्ण था कि पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। 

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों के भारी विरोध और पंचायत के दबाव के कारण पुलिस तत्काल दोनों को वहां से नहीं ले जा सकी। बाद में गांव में पंचायत बैठाई गई, जहां मामले को लेकर घंटों चर्चा होती रही। ग्रामीणों ने दोनों का निकाह कराने की तैयारी कर ली है।

टॅग्स :बिहारएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

भारतबिहार: तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और एनडीए सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा- युवाओं पर लाठियां बरसाई जा रही हैं

भारतबिहार के अररिया जिले में एकतरफा इश्क में पागल युवक ने अपनी ही पड़ोस की नाबालिग प्रेमिका की गोली मारकर की हत्या

भारतबिहार में हुए मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद जदयू के अंदर नहीं है सबकुछ ठीक, बाहुबली नेता आनंद मोहन बताए जा रहे हैं नाराज

भारतबिहार में जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं करने वाले लगभग 37.94 लाख लोगों की रुकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन

भारत अधिक खबरें

भारतPune Minor Girl Case: 'दोषी को मिले मौत की सजा', नसरपुर केस पर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का बड़ा बयान

भारततमिलनाडु की राजनीति में आया एक नया मोड़, TVK प्रमुख विजय 118 विधायकों का समर्थन साबित करने में रहे नाकाम, अब 9 मई को नहीं ले पाएंगे सीएम पद की शपथ?

भारतDadadham Intercity: फिर चलना तो दूर, ट्रेन नंबर ही छीन गया, दादाधाम इंटरसिटी के साथ भद्दा मजाक

भारतTVK प्रमुख विजय शनिवार सुबह 11 बजे लेंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ, आखिरकार जुटा लिया बहुमत का आंकड़ा

भारत'BJP ने चुनाव चोरी करने का सिस्टम बना लिया है', राहुल गांधी का बड़ा आरोप...