लाइव न्यूज़ :

बिहारः पटना-गया सेक्शन रेलवे ट्रैक पार कर रही कार को ट्रेन ने कुचला, दो लोगों की मौत

By प्रिया कुमारी | Updated: July 18, 2020 12:19 IST

बिहार में पटना-गया सेक्शन पर अवैध रूप से रेलवे ट्रैक पार कर रही एक कार की चपेट में आने से 2 कार यात्रियों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में पटना- गया सेक्सन रेलवे ट्रैक पार कर रही कार को ट्रेन ने कुचला। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जो कार में सवार थे।

शनिवार को पटना-गया सेक्शन पर पटना-रांची जनशताब्दी स्पेशल ट्रेन से पोटाही-नदवान के बीच अवैध रूप से रेलवे ट्रैक पार कर रही एक कार की चपेट में आने से 2 कार यात्रियों की मौत हो गई। रेलवे ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया है कि रेल यातायात में कोई व्यवधान नहीं आई है। 

 बताया जा रहा है कि पटना निवासी सुमित और नीलिमा देवी अपने घर धरहरा जा रहे थे, वहीं रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान कार का पिछला चक्का ट्रैक में फंस गया। उसी वक्त जन शताब्दी ट्रेन तेजी से आई और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।

कार में एक 5 साल का बच्चा भी सवार था, जिसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की खबर मिलते ही  मौके पर अधिकारी और पुलिस के जवान पहुंच गए, कार में मौजूद लोगों को बाहर निकाला। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। कार में कितने लोग सवार थे इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है। 

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार और ट्रेन की जब टक्कर हुई तो आवाज दूर गांव तक गई। गाड़ी की पिछला हिस्सा जाकर झाड़ियों में गिरा और बहुत ही भयानक आवाज आई। आवाज सुन आसपास के लोग दौड़े। उन्‍होंने बोलेरो सवार लोगों को तत्‍काल मदद दी। 

टॅग्स :भारतीय रेलबिहारपटनागया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील