लाइव न्यूज़ :

असम में बदमाशों ने एक बैंक से 60 लाख रुपये लूटे

By भाषा | Updated: November 21, 2020 01:15 IST

Open in App

नलबाड़ी, 20 नवंबर असम के नलबाड़ी जिले में शुक्रवार को हथियारबंद बदमाशों ने एक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा से 60 लाख रुपये लूट लिये।

अधिकारियों ने बताया कि बदमाशों ने वारदात स्थल से भागते हुए गोलीबारी की, जिसमें नयन दास नामक एक व्यक्ति घायल हो गया।

उन्होंने कहा कि हथियारों से लैस चार युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे । पंजाब नेशनल बैंक की यज्ञभूमि शाखा में दाखिल होने के बाद डकैतों ने कर्मचारियों पर बंदूक तानकर रकम ली और फरार हो गए। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने मास्क और हेलमेट पहन रखा था।

पुलिस अधीक्षक अमनजीत कौर ने कहा कि वारदात स्थल से तीन दगे हुए कारतूस बरामद हुए हैं।

उन्होंने कहा कि लुटेरों को पकड़ने के लिये सघन तलाशी अभियान चलाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब