लाइव न्यूज़ :

पहलवान सुशील कुमार को जेल में चाहिए टीवी, प्रशासन को खत लिखकर कही ये बात, हत्या के मामले में तिहाड़ में हैं बंद

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 4, 2021 13:18 IST

छत्रसाल स्टेडियम हत्याकांड के मामले में जेल में बंद पहलवान सुशील कुमार ने अपने सेल में टीवी लगाने की मांग की है ताकि वह कुश्ती से जुड़ी खबरें देख सके ।

Open in App
ठळक मुद्देपहलवान सुशील कुमार ने कुश्ती की खबरों से अपडेट रहने के लिए जेल में मांगा टीवी उनकी यह मांग जेल प्रशासन तक पहुंचा दी गई है इससे पहले पहलवान ने प्रोटीन डाइट की भी मांग की थी

दिल्ली:  तिहाड़ जेल में बंद पहलवान सुशील कुमार ने अपने सेल में टीवी की मांग की है । इस मामले में उन्होंने शुक्रवार को जेल प्रशासन को पत्र लिखा है । सुशील ने बताया कि वह देश और दुनिया में समय-समय पर होने वाले कुश्ती की खबरों से अपडेट रहना चाहते हैं इसीलिए उन्हें अपने सेल में एक टीवी की जरूरत है ।

जानकारी के अनुसार पहलवान सुशील द्वारा टीवी की मांग किए जाने का यह मामला तिहाड़ जेल हेडक्वार्टर के अधीन पहुंच गया है । जहां इस पर विचार करके फैसला लिया जाएगा । अगर जेल प्रशासन को यह मांग उचित लगेगी तो उन्हें टीवी की सुविधा दी जाएगी ।

इससे पहले भी ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार ने प्रोटीन डाइट की मांग की थी । हालांकि उनकी मांग को ठुकरा दिया गया था । सुशील कुमार ने हाई प्रोटीन और स्पेशल सप्लीमेंट वाला खाना दिए जाने की याचिका दायर की थी । इसमें कहा गया था कि आवश्यक वस्तुओं के अभाव में सुशील कुमार की सेहत और उनके कार्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है इसीलिए जेल में उनकी डाइट का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। 

आपको बता दें कि सुशील कुमार को पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है । सुशील पर आरोप है कि उसने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर सागर पहलवान की पिटाई की, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई । हालांकि बहुत समय तक सुशील पुलिस से बचकर भागते रहे थे । 

टॅग्स :सुशील कुमाररेसलिंगतिहाड़ जेलहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो