लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानः इमरान के शपथ ग्रहण में जाने के लिए सिद्धू ने किया आवेदन, अब मोदी सरकार लेगी फैसला

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 13, 2018 17:57 IST

बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग ने पीटीआई को महिलाओं की 28 और गैर मुसलमानों की पांच आरक्षित सीटें आवंटित कीं, जिसके साथ नेशनल असेंबली में पार्टी की कुल सीटें 158 हो गयीं जो आम बहुमत से केवल 14 कम हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 13 अगस्तःपाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के रूप में पूर्व क्रिकेटर इमरान खान 18 तारीख को शपथ लेने जा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने अपने करीबी लोगों को शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए न्योता दिया। इस न्योते की लिस्ट में भारतीय पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू भी शामिल हैं। न्योता मिलने के बाद सिद्धू सोमवार को दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग पहुंचे, जहां उन्होंने पाकिस्तान जाने के लिए आवेदन किया है। 

इस मामले को लेकर सिद्धू ने कहा, 'कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के लिए मैं यहां आया हूं। मैंने सरकार की अनुमति के लिए आवेदन किया है। अब सब कुछ भारत सरकार की अनुमति पर निर्भर करता है।'  बता दें, इस्लामाबाद में 18 अगस्त को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह का न्योता स्वीकार करने के बाद सिद्धू ने सबसे पहले गृह मंत्रालय और पंजाब के मुख्यमंत्री के कार्यालय को इसकी सूचना दी थी, जिसके बाद सोमवार को वह पाकिस्तान उच्चायोग पहुंचे। पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान ने खुद सिद्धू को फोन करके न्योता दिया।

इधर, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ घोषणा कर चुकी है की इमरान खान 18 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। पीटीआई के केंद्रीय अतिरिक्त सूचना सचिव फैसल जावेद ने बताया था कि खान के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कपिल देव, सुनील गावस्कर और नवजोत सिंह सिद्धू जैसे भारतीय क्रिकेटरों को आमंत्रित किया गया।

बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग ने पीटीआई को महिलाओं की 28 और गैर मुसलमानों की पांच आरक्षित सीटें आवंटित कीं, जिसके साथ नेशनल असेंबली में पार्टी की कुल सीटें 158 हो गयीं जो आम बहुमत से केवल 14 कम हैं। नेशनल असेंबली में महिलाओं के लिए 60 जबकि अल्पसंख्यकों के लिए 10 सीटें आरक्षित हैं। पीटीआई आम बहुमत से 14 सीटें पीछे हैं। उसे सदन में बहुमत साबित करने के लिए छोटे दलों पर निर्भर करना होगा। पार्टी पहले ही 342 सदस्यीय नेशनल असेंबली में आम बहुमत के लिए 172 का जादुई आंकड़ा पार करने का दावा कर चुकी है।

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूइमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं