लाइव न्यूज़ :

बीजेपी ने इमरान खान को बताया टेररिस्तान का हेड, कहा- कांग्रेस करती है आग लगाने का काम

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 5, 2020 17:39 IST

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हम इमरान खान को दो टूक जवाब देते हैं कि आप टेररिस्तान के हेड हैं। आप ट्वीट कर भारत के खिलाफ बात क्यों कर रहे हैं?

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने रविवार (05 जनवरी) को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को आड़े हाथ लिया और उन्हें टेरेरिस्तान का हेड बताया है। उसने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है और कहा है कि वह देश में भ्रम फैला रही है।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने रविवार (05 जनवरी) को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को आड़े हाथ लिया और उन्हें टेररिस्तान का हेड बताया है। साथ ही साथ उसने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है और कहा है कि वह देश में भ्रम फैला रही है।

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हम इमरान खान को दो टूक जवाब देते हैं कि आप टेररिस्तान के हेड हैं। आप ट्वीट कर भारत के खिलाफ बात क्यों कर रहे हैं? क्योंकि सर्जिकल और एयर स्ट्राइक के बाद आपकी जो हालत हुई है, आप उसका अपने देश की जनता को जवाब नहीं दे पाते। 

उन्होंने कहा कि कुछ लोग भारत में भी पाकिस्तान की तरह घृणा फैलाना चाहते हैं। कांग्रेस लटकाना, अटकाना और भटकाना के साथ भ्रम फैलाना और आग लगाना, ये भी काम करती है। 

उन्होंने पूछा कि कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा है कि नरेन्द्र मोदी और इमरान खान की ये साजिश है, दोनों मिलकर ये प्रोपेगेंडा कर रहे हैं। क्या सोनिया गांधी ऐसे वक्तव्य से सहमत हैं, क्या ये कांग्रेस का आधिकारिक वक्तव्य है? बता दें, राशिद अल्वी ने यूपी में नागरिकता संसोधन कानून के विरोध में हुई हिंसा को लेकर कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के पीएम इमरान खान मिले हुए हैं।

इधर, सीएए पर जागरुकता अभियान को लेकर बीजेपी की ओर से जारी किए एक नंबर को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ा गया। इस पर संबित पात्रा ने कहा कि बीजेपी पूरे देश में सीएए पर एक जागरुकता अभियान सफलतापूर्वक चलाने का काम कर रही है। पार्टी के कई नेता आज लोगों के घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। बीजेपी ने इस संदर्भ में 88662-88662 ये टोल फ्री नंबर भी जारी किया, मगर दुखद विषय है कि विपक्ष के लोग ऐसे सकारात्मक विषय पर मजाक कर रहे हैं। भ्रम फैलाया जा रहा है। हमारी पार्टी के अध्यक्ष ने अभी दिल्ली के एक कार्यक्रम में स्पष्ट किया है कि ये एक टॉल फ्री नंबर है और सीएए को समर्थन करने के लिए नंबर है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसइमरान खानपाकिस्तानसंबित पात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस