लाइव न्यूज़ :

सेना प्रमुख के बयान से तिलमिलाया पाकिस्तान, इमरान खान ने भारत पर पाक के खिलाफ ‘छद्म अभियान’ चलाने का लगाया आरोप

By भाषा | Updated: May 17, 2020 22:37 IST

खान ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर आरोप लगाया कि भारत ‘‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव से कश्मीरियों को मिले आत्म-निर्णय के अधिकार के लिये संघर्ष को पाकिस्तान के समर्थन वाले आतंकवाद के रूप में दिखाने की कोशिश कर रहा है ताकि उसे पाकिस्तान के खिलाफ छद्म अभियान चलाने का मौका मिले और दुनिया का ध्यान कश्मीर से भटकाया जा सके।”

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को भारत पर आरोप लगाया कि वह इस्लामाबाद के कश्मीर में आतंकवाद का समर्थन करने का आरोप लगाकर उनके देश के खिलाफ “छद्म अभियान चलाने” का अवसर बनाने का प्रयास कर रहा है।खान ने एक बार फिर ट्विटर पर आरोप लगाया कि भारत सरकार कश्मीरियों को मिले आत्म-निर्णय के अधिकार से उन्हें महरूम रखना चाहती है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को भारत पर आरोप लगाया कि वह इस्लामाबाद के कश्मीर में आतंकवाद का समर्थन करने का आरोप लगाकर उनके देश के खिलाफ “छद्म अभियान चलाने” का अवसर बनाने का प्रयास कर रहा है।

खान ने एक बार फिर ट्विटर पर आरोप लगाया कि भारत सरकार कश्मीरियों को मिले आत्म-निर्णय के अधिकार से उन्हें महरूम रखना चाहती है।

खान ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर आरोप लगाया कि भारत ‘‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव से कश्मीरियों को मिले आत्म-निर्णय के अधिकार के लिये संघर्ष को पाकिस्तान के समर्थन वाले आतंकवाद के रूप में दिखाने की कोशिश कर रहा है ताकि उसे पाकिस्तान के खिलाफ छद्म अभियान चलाने का मौका मिले और दुनिया का ध्यान कश्मीर से भटकाया जा सके।”

खान का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब इस मुद्दे को लेकर दोनों देशों के बीच जुबानी जंग तेज हुई है। पाकिस्तान ने शनिवार को भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के उस बयान को खारिज कर दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि कश्मीर में ‘द रेसिस्टेंस फ्रंट’ नाम के नए “आतंकी संगठन” को वह समर्थन दे रहा है।

जनरल नरवणे ने पिछले हफ्ते कहा था, “मैं इस बात पर जोर देना चाहूंगा कि भारत संघर्ष विराम उल्लंघन की हर हरकत और आतंकवाद को उसके (पाकिस्तान के) समर्थन का उचित जवाब देगा। क्षेत्र में शांति लाने की जिम्मेदारी पाकिस्तान पर है।” 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं