लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना के हालात पर अमित शाह की अहम बैठक, केजरीवाल भी मौजूद

By अनुराग आनंद | Updated: June 21, 2020 17:58 IST

दिल्ली में कोरोना को लेकर बैठक में अमित साह के साथ कई अधिकारी भी मौजूद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले भी गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जता चुके हैं।आज दिल्ली में पिछले 24 घंटे में जितने कोरोना के मरीज आए, उससे दोगुने से भी ज्यादा इलाज के बाद ठीक हो गए। शनिवार को दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 3630 मामले सामने आए।

नई दिल्ली: देश की राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में कोरोना को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर गृहमंत्री अमित शाहकोरोना वायरस के हालात पर बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवल व उपराज्यपाल अनिल बैजल भी मौजूद हैं।

अमित शाह के इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी मौजूद हैं। इसके अलावा, कई बड़े अधिकारी भी बैठक में  उपस्थित हैं।

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले-

दिल्ली में शनिवार को कोरोना संक्रमण ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस दिन अच्छी खबर भी आई और एक चिंता पैदा करने वाली भी खबर सामने आई। चिंता पैदा करने वाली खबर ये है कि दिल्ली में कोरोना टेस्टिंग में तेजी आने के बाद पॉजिटिव केस की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

शनिवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 3630 मामले सामने आए। दिल्ली में अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 23,340 हो गई है। जबकि दूसरी तरफ एक दिन में रिकॉर्ड मरीज ठीक भी हुए।

दिल्ली में तेजी से ठीक हो रहे हैं मरीज

उत्साहजनक बात ये है कि पिछले 24 घंटे में जितने कोरोना के मरीज आए, उससे दोगुने से भी ज्यादा इलाज के बाद ठीक हो गए। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक राजधानी में पिछले 24 घंटे में 7725 कोरोना पेशेंट इलाज के बाद ठीक हो गए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियाअमित शाहअरविंद केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल