लाइव न्यूज़ :

IMD: राजस्थान में आंधी व तेज बारिश की चेतावनी, ‘ओरेंज’ अलर्ट जारी, इन इलाकों में चलेगी तेज हवाएं

By आजाद खान | Updated: May 28, 2023 08:27 IST

राजस्थान में मौसम के हालात पर बोलते हुए आईएमडी की एक अधिकारी ने बताया है कि राज्य के कई हिस्सों में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के चलते 28-29 मई को आंधी-तूफान और ओलावृष्टि होने की आशंका है।

Open in App
ठळक मुद्देआईएमडी द्वारा राजस्थान के कई इलाकों में ‘ओरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है।विभाग के अनुसार, इन इलाकों में आंधी-तूफान और तेज बारिश की आशंका जताई गई है। राज्य के कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बारिश होने का अनुमान है।

जयपुर:  राजस्थान में मौसम को लेकर मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया है कि यहां पर 28 और 29 मई को आंधी-तूफान और ओलावृष्टि होने की आशंका है। उनके अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के चलते इस तरह के मौसम हो सकते है। यही नहीं अधिकारियों ने 30 और 31 मई के लिए राज्य में  ‘येलो’ अलर्ट भी जारी किया है। 

इससे पहले शनिवार को विभाग ने राज्य के कई इलाकों को लेकर ‘ओरेंज’ अलर्ट जारी किया था। विभाग ने ‘ओरेंज’ अलर्ट जारी करते हु्ए शनिवार को यह आशंका जताई थी कि यहां पर आंधी-तूफान के साथ बारिश भी हो सकती है। आईएमडी ने आज और कल राजस्थान के जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, अजमेर और भरतपुर संभागों के लिए ‘ओरेंज’ अलर्ट जारी किया है, जहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बारिश होने का अनुमान है। 

14 जिलों  में जारी हुआ ऑरेज अलर्ट 

जयपुर मौसम विभाग की अगर माने तो राज्य के 14 जिलों में ऑरेज अलर्ट जारी हुआ है। विभाग के अनुसार, इन इलाके और इसके आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। ऐसे में बीकानेर,जैसलमेर श्रीगंगानगर जोधपुर, नागौर, पाली बाडमेर सवाईमाधोपुर, टोंक अजमेर जयपुर, जयपुर शहर, दौसा करौली, जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और आकाशीय बिजली गिरना का अनुमान लगाया गया है। 

मौसम को देखते हुए लोगों को यह हिदायत दी गई है कि वे आज और कल सावधानी से घर से बाहर निकले और समय से काम निपटा कर फिर से घर को लौट जाएं। विभाग ने यह भी कहा है कि बारिश से पहले धूल भरी आंधी जिसकी अपेक्षित गति 40-60 किमी प्रति घंटे की दर से चलने की उम्मीद है। 

आए तूफान से हुई तबाही

इससे पहले बीती रात को  हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, गंगानगर एरिया में तेज बारिश हुई है। हनुमानगढ़ समेत कई और जगहों पर भारी बारिश के कारण खेतों में पानी जम गया था। वहीं गंगानगर में तूफानी बारिश हुई थी जिस कारण इलाके के कई जगहों पर ओले भी गिरे हैं। इससे घरों का काफी नुकसान पहुंचा है। 

इसके साथ गंगानगर के गांव वालों इलाकों में बिजली के पोल, ट्रांसफॉर्मर और पेड़ गिर जाने से भी लोगों को काफी परेशानी हुई है। कई इलाकों से यह भी खबर है कि उनके मकान गिर गए है और कई घर के छत हवा में उड़ गए है।  

 

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टराजस्थानभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत