लाइव न्यूज़ :

HeatWave Alert: भारत के कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल, देखें लिस्ट

By आजाद खान | Updated: June 13, 2023 08:35 IST

आईएमडी के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया कि आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में अगले पांच दिनों तक भयंकर लू चल सकती है। ऐसे में ज्यादा लू के लिए यहां पर अलर्ट घोषित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने कहा है कि देश में कहीं पर हीटवेव जारी रहेगा तो कहीं पर आंधी-तूफान और बारिश होगी।विभाग के अनुसार, देश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक मौसम काफी खराब रहने वाला है।

नई दिल्ली: भारत मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने 12 जून को एक एडवाइजरी जारी किया है और कहा है कि देश के इन पांच राज्यों में अगले पांच दिनों तक हीटवेव जारी रहेगा। आईएमडी ने आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल सहित कई और राज्यों में अगले पांच दिनों तक के लिए हीटवेव की एडवाइजरी जारी किया है।  

आईएमडी के वैज्ञानिक नरेश कुमार के अनुसार, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में अगले पांच दिनों के लिए ज्यादा लू के लिए अलर्ट घोषित किया गया है। उन्होंने बताया है कि दिल्ली, हरियाणा या पंजाब में लू का अभी कोई खतरा नहीं है। इस बीच चक्रवात बिपरजॉय के कारण प्रभावित क्षेत्रों में 14 और 15 जून को 125 किमी/घंटा से भी अधिक बारिश और हवाएं देखने की उम्मीद है। 

पूरे भारत में अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

आईएमीड ने पूरे भारत में अगले पांच दिनों तक कैसा मौसम रहेगा, इसकी एक संभावतना बताई है। ये भविष्यवाणी कुछ इस प्रकार है।  

पूर्वोत्तर भारत: भविष्यवाणी के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में अगले पांच दिनों में ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन जगहों के कुछ इक्का-दुक्का हिस्से में भारी से बहुत भारी बारिश होनी की संभावना है। आईएमडी के अनुसार,  मेघालय में 14 से 16 जून के बीच कुछ छिटपुट और अत्यंत भीषण बारिश के तूफान की भी संभव हैं।

पूर्वी भारत: यहां पर अगले पांच दिनों में आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ-साथ हल्की से मध्यम व्यापक से व्यापक बारिश होने की बहुत अधिक संभावना जताई जा रही है। 

उत्तर पश्चिमी भारत: विभाग ने कहा है कि 13 से 15 जून को पूरे हिमाचल के कुछ छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम मात्रा में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। यही नहीं यहां पर वर्षा के साथ ही ओलावृष्टि, गरज और बिजली गिरने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रदेश। ऐसे में 16 जून को पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर भी भारी बारिश, गरज के साथ छींटे और तूफान आने की आशंका जताई जा रही है। 

दक्षिण भारत: यहां पर अगले पांच दिनों में इस बात की बहुत अच्छी संभावना है कि इस क्षेत्र में गरज, बिजली और तेज हवाएं चलेंगी। केरल के दुर्गम क्षेत्रों में निश्चित रूप से अगले दो दिनों में भारी बारिश होगी जैसा कि तटीय कर्नाटक में होगा। 

टॅग्स :हीटवेवभारतीय मौसम विज्ञान विभागचक्रवाती तूफान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष