लाइव न्यूज़ :

मुंबई में भारी वर्षा के बाद भारतीय मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी, ये जिले भी बारिश की जद में

By आकाश चौरसिया | Updated: July 21, 2024 16:05 IST

आईएमडी ने पालघर में भारी से भारी वर्षा होने की संभावना 21 जुलाई के लिए जताई है, इसके साथ 22 जुलाई को भी भारी बारिश हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से मचा हाहाकारइसके साथ अब आईएमडी का ऑरेंज अलर्ट जारीफिलहाल महाराष्ट्र के कई जिले भारी से भारी बारिश की जद में आ गए हैं

Weather Alert: भारतीय मौसम विभाग ने लगातार हो रही भारी वर्षा को देखते हुए मुंबई, रायगढ़, ठाणे, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। यह अलर्ट सिर्फ आज के लिए आईएमडी की ओर से बताया गया है। 

आईएमडी ने पालघर में भारी से भारी वर्षा होने की संभावना 21 जुलाई के लिए जताई है, इसके साथ 22 जुलाई को भी भारी बारिश हो सकती है। लेकिन मंगलवार यानी 23 जुलाई को भी भारी से भारी वर्षा की उम्मीद जता दी है। लेकिन 24 को अच्छी खासी वर्षा और 25 जुलाई हल्की वर्षा की बात कही है।

साथ ही थाणे को लेकर भी आईएमडी ने 21, 22, 23, 24 और 25 को हल्की बारिश होने की पूरी संभावना जाहिर की। लेकिन सबसे ज्यादा वर्षा आज होने वाली है, इस बात की पुष्टि आईएमडी ने अपने कैलेंडर के जरिए की है।

इनके अलावा आईएमडी ने मुंबई, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी में भी 21 जुलाई को भारी से बहुत ज्यादा बारिश होने की बात को स्वीकारते हुए चेतावनी जारी कर दी है। हालांकि, रायगढ़, रत्नागिरी को 22 जुलाई को भी इसी तरह के मौसम रहने की बात कही है। फिलहाल मुंबई में बारिश अपने चरम पर है और लगातार वर्षा होने से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है।

 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण